1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 20 साल के खिलाड़ी पर जमकर हुई पैसों की बारिश, मिनी ऑक्शन में CSK ने पानी के तरह बहाया पैसा

20 साल के खिलाड़ी पर जमकर हुई पैसों की बारिश, मिनी ऑक्शन में CSK ने पानी के तरह बहाया पैसा

प्रशांत वीर का मिनी ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रूपये था। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14.20 करोड़ खरीदा।

Prashant Veer- India TV Hindi
Image Source : PRASHANT_RITIK12/INSTA प्रशांत वीर

IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आबू धाबी में हो रहा है। इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बने हैं। उन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा है। उनके अलावा सभी फ्रेंचाइजियों ने अभी तक भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा पर पैसों की बारिश करते हुए उन्हें खरीद लिया। दोनों खिलाड़ियो के लिए CSK ने 14.20-14.20 करोड़ खर्च किए।

कौन हैं ये प्रशांत वीर?

इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्होंने प्रशांत वीर पर पहले पैसों की बारिश की। उनका बेस प्राइस ऑक्शन में 30 लाख रूपये था लेकिन CSK ने अंत में उन्हें 14.20 करोड़ में खरीदा। अब ये दोनों खिलाडी संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। प्रशांत वीर की बात करें तो वह एक लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जिन्हें रवींद्र जडेजा का लॉन्ग-टर्म रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। CSK ने ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन कोसंजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कैसा रहा है प्रशांत वीर का प्रदर्शन?

प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश के 20 साल के ऑलराउंडर हैं। उन्होंने इस वक्त खेले जा रहे घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने इस घरेलू T20 टूर्नामेंट में अब तक सात पारियों में नौ विकेट लिए हैं। जरूरत पड़ने पर उन्होंने टीम के लिए बल्ले से भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बिहार के खिलाफ 26 गेंदों पर नाबाद 40 रन और पहले मैच में J&K के खिलाफ 10 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी खेली थी।

प्रशांत वीर ने CSK के लिए दिया था ट्रायल

इससे पहले प्रशांत वीर पहली बार UP T20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने SMAT के दौरान स्काउट्स को इम्प्रेस किया। वीर को CSK ने ट्रायल्स के लिए बुलाया, उस ट्रायल में उन्होंने CSK मैनेजमेंट को प्रभावित किया था। अब उन्होंने इस खिलाड़ी को ऑक्शन में भारी कीमत देकर खरीदा लिया।

ये भी पढ़ें

इस अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के लिए लगी मोटी बोली, चार बॉल पर ले चुका है 4 विकेट

कौन हैं कार्तिक शर्मा जिनको IPL Auction में खरीदने के लिए मची होड़? बेस प्राइस से मिली 4633 फीसदी अधिक रकम

Latest Cricket News