A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीतीश रेड्डी क्यों नहीं खेल रहे SRH vs KKR मैच? कप्तान पैट कमिंस ने बताई वजह

नीतीश रेड्डी क्यों नहीं खेल रहे SRH vs KKR मैच? कप्तान पैट कमिंस ने बताई वजह

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2026 का 45वां मैच खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Nitish Reddy- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश रेड्डी

SRH vs KKR: IPL 2026 के रोमांच के बीच हैदराबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। IPL 2026 के 45वें मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। इसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर टीम के अहम ऑलराउंडर इस बड़े मुकाबले से बाहर क्यों हैं? दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। मुकाबले की शुरुआत मेजबान टीम के लिए अच्छी रही, जहां कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

नीतीश रेड्डी प्लेइंग इलेवन से बाहर

टॉस के दौरान ही पैट कमिंस ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी की वजह कोई रणनीतिक फैसला नहीं, बल्कि बीमारी है। कमिंस ने साफ किया कि रेड्डी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें इस मुकाबले से बाहर रखा गया है। उनकी जगह स्मरण रविचंद्रन को टीम में मौका मिला है, जो इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे हैं। वहीं, टीम कॉम्बिनेशन में एक और बदलाव करते हुए हर्षल पटेल को हर्ष दुबे की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

हाई स्कोरिंग मैच की जताई उम्मीद

टॉस के वक्त पैट कमिंस ने टीम की तैयारियों और रणनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और बहुत गर्मी है, हम पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। वह पिच को पढ़ने में बहुत अच्छा नहीं हैं, लेकिन यह बल्लेबाजी के लिए शानदार लग रही है और हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है। उन्हें लगता है कि युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी खिलाड़ियों ने भी लय पकड़ ली है। हमने लगभग हर मैच में 220 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जिससे लगता है कि टीम ने अपनी लय हासिल कर ली है और हम उसी सकारात्मक अंदाज में खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्टील किंग ने 15660 करोड़ रुपये में किया फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण

क्या अब IPL 2026 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी मुंबई इंडियंस? या अभी भी है मौका; जानें पूरा गणित

Latest Cricket News