A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs PBKS मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं वरुण चक्रवर्ती? कप्तान रहाणे ने बताई असली वजह

KKR vs PBKS मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं वरुण चक्रवर्ती? कप्तान रहाणे ने बताई असली वजह

आईपीएल 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में केकेआर के दो बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं।

Varun Chakaravarthy- India TV Hindi
Image Source : AP वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakaravarthy Not Playing: आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच से पहले केकेआर को डबल झटका लगा है, टीम के दो बड़े खिलाड़ी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के वक्त बताया कि इस मैच में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन नहीं खेल रहे हैं। दोनों ही प्लेयर्स चोटिल होने की वजह से पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हुए हैं।

वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को लेकर अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?

टॉस के वक्त केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इस मैच के लिए हमने दो बदलाव किए हैं और ये दोनों बल्लेबाज मजबूरी में किए गए हैं। वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए इसी वजह से वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं सुनील नरेन बीमार होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रोवमन पॉवेल और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है।

पिच और तैयारी को लेकर रहाणे ने दिया बड़ा बयान

सुनील नरेन ने टॉस को लेकर कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा है, लेकिन यह बहुत अच्छा विकेट है और इस पर घास भी थोड़ी कम है। इसीलिए हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच जीतने को लेकर कहा कि यह सब उस विश्वास और आत्मविश्वास की बात है। तैयारी के मामले में, हम सबने बहुत बढ़िया काम किया है, हर एक खिलाड़ी ने अच्छी तैयारी की है। T20 फॉर्मेट में, यह सब छोटे-छोटे मोमेंट को जीतने के बारे में है। यह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बारे में है। जैसा कि मैंने कहा, हम एक टीम के तौर पर आत्मविश्वास से भरे हैं और हमें खुद पर पूरा भरोसा है।

KKR vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

केकेआर प्लेइंग XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

यह भी पढ़ें:

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News