A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या संजू सैमसन को मिलेगा पहले मैच में मौका? कप्तान सुर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

क्या संजू सैमसन को मिलेगा पहले मैच में मौका? कप्तान सुर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई से 10 सितंबर को होगा। इस मैच से पहले संजू सैमसन के खेलने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या इस मैच में संजू सैमसन को खेलने का मौका मिलेगा। यही सवाल मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया। लेकिन उन्होंने प्लेइंग XI को लेकर कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा।

संजू सैमसन के जगह को लेकर सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

एशिया कप 2025 में यह लगभग तय माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल का ओपनिंग करेंगे और संजू का प्रदर्शन मिडिल ऑर्डर में कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय कप्तान ने आश्वासन दिया कि सैमसन का टूर्नामेंट में अच्छी तरह से ख्याल रखा जाएगा। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से संजू सैमसन के जगह को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं आपको प्लेइंग इलेवन मैसेज कर देता हूं। हम वास्तव में उनका बहुत अच्छा ख्याल रख रहे हैं। आप टेंशन मत लीजिए, हम कल सही फैसला लेंगे।

तैयारियों को लेकर सूर्या ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने अपनी आखिरी टी-20 सीरीज इसी साल जनवरी में खेली थी। उस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने पारी का आगाज किया था। मैच की तैयारी के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि उनके साथी खिलाड़ियों ने एक साथ नहीं खेला है लेकिन आईपीएल में अच्छा समय बिताया है। सूर्या ने कहा कि एक टीम के रूप में, हमने जनवरी-फरवरी में एक सीरीज एक साथ खेली थी। लेकिन लड़कों ने आईपीएल में अच्छा समय बिताया। इसलिए फॉर्मेट चल रहा था। हमने जून के बाद एक साथ कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। लेकिन यही इस टूर्नामेंट की चुनौती है. हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं, और देखते हैं कि कल से चीजें कैसे होती हैं।

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल

एशिया कप 2025 में दूसरा और भारत का पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेजबान यूएई के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें शामिल हैं। इस पूरे टूर्नामेंट का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि 19 सितंबर को भारत अपना अंतिम ग्रुप मैच ओमान के खिलाफ खेलेगा। वहीं 20 सितंबर से सुपर-4 मैच और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होगा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान हो जाओ सावधान, कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, बताया जीत के लिए क्या है बेहद जरूरी

Asia Cup से पहले आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Latest Cricket News