1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या शुभमन गिल खेल पाएंगे अगला मुकाबला? चोट के कारण बीच में ही छोड़ गए थे मैदान

क्या शुभमन गिल खेल पाएंगे अगला मुकाबला? चोट के कारण बीच में ही छोड़ गए थे मैदान

भारत और इंग्लैंड बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले खबर आई है कि कप्तान शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हैं। वे दूसरा मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AFP शुभमन गिल

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का अच्छा आगाज किया है। टी20 सीरीज में भले ही लगातार हार मिली हो, लेकिन कम से कम वनडे में जीत का स्वाद चखने को मिला है। इस बीच वनडे कप्तान शुभमन गिल को लेकर तरह तरह की आशंकाएं जताई जा रही थी। वे सीरीज के पहले मैच को बीच में ही छोड़कर वापस चले गए थे। इस बीच अब पता चला है कि गिल को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आए हैं, उसमें कहा गया है कि वे अगले मैच से पहले फिट हैं। 

बीच में ही मैच छोड़कर वापस चले गए थे कप्तान गिल

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 6 विकेट से जीता है। इस बीच जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी चल रही थी, तब शुभमन गिल कुछ दिक्कत में नजर आए। जब वे अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे, उसके कुछ ही देर बाद लगा कि उन्हें कुछ दिक्कत है। बीच में फिजियो ने आकर उन्हें ठीक करने की कोशिश भी की, लेकिन जब दिक्कत बढ़ गई तो उन्हें वापस जाना पड़ा। जब गिल अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, तब उन्होंने अपने कदम मैदान से बाहर के लिए घुमा दिए। 

गिल ने खेली थी 75 बॉल पर 80 रनों की जबरदस्त पारी 

बर्मिंघम में खेले गए इस पहले मैच में ओपनिंग के लिए आए गिल ने 75 बॉल पर 80 रनों की अच्छी पारी खेली। इसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। जब रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए, तब लगा कि कहीं टी20 की तरह यहां भी टीम इंडिया फंस तो नहीं जाएगी, त​ब गिल ने एक कप्तानी पारी खेली और टीम को जीत के करीब तक लेकर गए। अगर वे खेलते रहते तो हो सकता है कि एक और शतक पूरा कर लेते। 

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे 16 जुलाई को खेला जाएगा

इस बीच अब पता चला है कि गिल की जो इंजरी थी, वो अब पूरी तरह से ठीक है और वे दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए तैयार हैं। सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई यानी गुरुवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। यानी इसमें ज्यादा वक्त नहीं है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज को कब्जे में किया जाए। लेकिन ध्यान रखना होगा कि इंग्लैंड की टीम पलटवार कर सकती है। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के पास फिर से टी20 में नंबर वन बनने का मौका, तोड़ना होगा हार का सिलसिला

ODI WC 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे कई मुकाबले, आईसीसी ने बना दिया ऐसा फॉर्मेट

Latest Cricket News