30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस वनडे सीरीज का पहला मैच 14 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच सीरीज शुरू होने से पहले महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज और आगामी वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ये ऑस्ट्रेलिया सीरीज टीम इंडिया के लिए कड़ी परीक्षा होगी।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर क्या बोले अमोल मजूमदार?
अमोल मजूमदार ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि यह वर्ल्ड कप के लिए एक बेहतरीन तैयारी है। यह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज है और हम इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम दुनिया की टॉप टीमों में से एक के खिलाफ खेलेंगे। इंग्लैंड का हमारा दौरा शानदार रहा, हमें अच्छे रिजल्ट मिले। हम वह मिला जो हम चाहते थे और हम इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हमें अच्छे परिणाम मिले, वनडे में हम 2-1 से जीते और हमने टी-20 सीरीज में भी जीत दर्ज की। यह एक शानदार टीम प्रयास था।
हेड कोच ने की मंधाना की तारीफ
अमोल मजूमदार ने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि स्मृति मंधाना ने ट्रेंट ब्रिज में और हरमन ने डरहम में शतक बनाया। मजूमदार ने कहा कि सभी ने योगदान दिया और यही इस सीरीज की सबसे अच्छी बात थी। राधा यादव ने अहम भूमिका निभाई, क्रांति गौड़ ने भी योगदान दिया। सभी जरूरी चीजें सही रही।
वर्ल्ड कप जीतने के लिए करना होगा सामूहिक प्रयास
कोच ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम को सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें सफलता के लिए सामूहिक रूप से बहुत प्रयास करने होंगे। मजूमदार ने कहा कि इस वर्ल्ड कप के लिए तैयारी तो वही है, लेकिन हांऑस्ट्रेलिया पिछले कई सालों से प्रभावशाली टीम रही है, लेकिन हम अपनी तैयारी और उसे कैसे अंजाम देंगे, इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आपको बता दें कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच के साथ करेगी। उसके बाद उनका मुकाबला 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा।
(INPUT: PTI)
यह भी पढ़ें
सूर्या के पास गोल्डन चांस; रोहित-धोनी जैसा कमाल दोहराने का मौका, PAK के खिलाफ जीत से बनेगा काम
Asia Cup 2025: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी श्रीलंका? स्टार ऑलराउंडर को मिलेगा मौका
Latest Cricket News