1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women The Hundred लीग में इस टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, बना डाला ऐतिहासिक कीर्तिमान

Women The Hundred लीग में इस टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, बना डाला ऐतिहासिक कीर्तिमान

महिला द हंड्रेड लीग में साउदर्न ब्रेव की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ओवल इनविंसिबल्स की टीम के खिलाफ 89 रनों से जीतकर सुनहरा कीर्तिमान बनाया है।

Chloe Tryon and Laura Wolvaardt- India TV Hindi
Image Source : GETTY क्लो ट्रायोन और लौरा वोल्वार्ट

इंग्लैंड में इस समय महिला द हंड्रेड लीग खेली जा रही है। वुमेंस द हंड्रेड लीग 2025 में साउदर्न ब्रेव महिला टीम और ओवल इनविंसिबल्स महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें साउदर्न ब्रेव की टीम ने 89 से मैच जीत लिया। मैच में ब्रेव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। इसके बाद ओवल इनविंसिबल्स की टीम सिर्फ 72 रनों पर ही सिमट गई।

साउदर्न ब्रेव की टीम ने किया कमाल

89 रनों से मैच जीतते ही साउदर्न ब्रेव की टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला द हंड्रेड लीग में ये रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2025 में ही लंदन स्पिरिट की टीम ने बर्मिंघम फीनिक्स की टीम के खिलाफ 88 रनों से मुकाबला जीता था। लेकिन अब महिला द हंड्रेड लीग में साउदर्न ब्रेव महिला टीम ने इस कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है।

साउदर्न ब्रेव को ओपनर्स ने दिलाई दमदार शुरुआत

साउदर्न ब्रेव की टीम के लिए मैया बाउचियर (34 रन) और डैनी व्याट-हॉज (26 रन) ने दमदार बल्लेबाजी की और इन दोनों प्लेयर्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इन्होंने पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरीं लौरा वोल्वार्ट ने भी 36 रन बनाए। अंत में फ्रैया कैंप ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही साउदर्न ब्रेव की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 161 रन बनाए।

72 रन ही बना पाई ओवल इनविंसिबल्स की टीम

इसके बाद ओवल इनविंसिबल्स की टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 18 रन अमांडा-जेड वेलिंगटन ने बनाए। खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम के लिए सिर्फ चार ही खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंच पाईं। इसी वजह से पूरी टीम सिर्फ 72 रन ही बना पाई। दूसरी तरफ साउदर्न ब्रेव की टीम के लिए मैडी विलियर्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। सोफी डिवाइन और लौरा वेल के खाते में दो-दो विकेट गए।

यह भी पढ़ें:

इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर केशव महाराज, अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले बनेंगे पहले स्पिनर

गेंदबाज ने बल्ले से किया धमाका, सिर्फ 19 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक; जिता दिया मुकाबला

Latest Cricket News