1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर केशव महाराज, अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले बनेंगे पहले स्पिनर

इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर केशव महाराज, अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले बनेंगे पहले स्पिनर

 Published : Aug 18, 2025 09:57 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 10:00 pm IST

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। वनडे सीरीज में केशव महाराज के पास बेहतरीन कीर्तिमान बनाने का चांस है।

keshav maharaj- India TV Hindi
केशव महाराज Image Source : GETTY

Keshav Maharaj: साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज की गिनती बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। उन्होंने अपने दम पर अफ्रीकी टीम को कई मैच जिताए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वह अफ्रीकी स्क्वाड में मौजूद हैं। पिछले कुछ समय से वह अच्छा खेल भी दिखा रहे हैं और बेहतरीन लय में भी चल रहे हैं।

केशव महाराज इंटरनेशनल क्रिकेट कर पूरे कर सकते हैं 300 विकेट

अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में केशव महाराज एक और विकेट लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे। वह अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले स्पिनर बनेंगे। उनसे पहले अभी तक कोई भी स्पिनर अक्रीका के लिए ऐसा नहीं कर पाया है।

दिग्गज बॉलर्स के क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका

ओवरऑल केशव महाराज इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 8वें साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बनेंगे। अफ्रीका के लिए शॉन पोलॉक, डेल स्टेन, मखाया नतिनी, एलन डोनाल्ड, कगिसो रबाडा, जैक कैलिस, मोर्ने मोर्कल 300 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 823 विकेट शॉन पोलॉक ने लिए हैं।

अफ्रीका के लिए साल 2016 में किया था डेब्यू

केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए साल 2016 में टेस्ट में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 59 टेस्ट मैचों में कुल 203 विकेट चटकाए हैं। वहीं 43 वनडे मैचों में उनके नाम पर 58 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 38 विकेट झटके हैं। इस तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक उन्होंने कुल 299 विकेट झटके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम को टी20 सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी थी। अब उसकी निगाहें वनडे सीरीज में अच्छा करने पर होंगी। वनडे क्रिकेट में उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा है। दोनों टीमों के बीच वनडे में कुल 110 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 51 में ऑस्ट्रेलिया और 55 में साउथ अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:

गेंदबाज ने बल्ले से किया धमाका, सिर्फ 19 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक; जिता दिया मुकाबला

11 साल का सूखा खत्म कर पाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम? साउथ अफ्रीका से मिलेगी तगड़ी चुनौती!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल