दुबई में खेली जा रही महिला टी20 एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से हुई थी, जिसमें एक सितंबर तक कुल 5 मुकाबले दोनों ग्रुप को मिलाकर खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमें कम से कम एक मुकाबला खेल चुकी हैं, जिसमें ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में भारतीय महिला टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है जिसमें उन्होंने अपने पहले ही मैच में थाईलैंड महिला टीम को 94 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी, तो वहीं ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें पहली पोजीशन पर डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम है जिन्होंने अपने पहले मुकाबले में मेजबान यूएई महिला टीम को 9 विकेट के बड़े अंतर से मात दी थी।
ग्रुप-ए में टॉप पर भारतीय टीम, पाकिस्तान जीत के बावजूद दूसरे पर
महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें भारतीय महिला टीम ने एक मुकाबला खेलने के बाद 2 अंकों के साथ पहली पोजीशन पर है, जिसमें उसका नेट रनरेट 4.700 का है। इसके बाद दूसरी पोजीशन पर पाकिस्तानी महिला टीम ने जिन्होंने टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में थाईलैंड महिला टीम को 35 रनों से मात दी और उनके अंक हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट 1.750 का है। इस ग्रुप में तीसरी पोजीशन पर थाईलैंड महिला टीम है जिन्होंने अपने सभी तीनों मुकाबले खेल लिए हैं और उसमें से उनको एक में जीत जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है और उनके 2 अंक हैं जबकि नेट रनरेट -2.050 का है। ग्रुप-ए में अभी आखिरी पोजीशन पर हांगकांग चाइना की टीम है जिन्होंने एक मुकाबला खेला और उसमें हार का सामना किया और उनका नेट रनरेट -0.300 का है।
श्रीलंका महिला टीम ग्रुप-बी में टॉप पर काबिज
ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम एक मैच खेलने के साथ उसमें जीत बड़ी जीत हासिल करते हुए टॉप पर है जिसमें उनके 2 अंक होने के साथ नेट रनरेट 6.263 का है। वहीं इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश महिला टीम है जिन्होंने भी अब तक एक मुकाबला खेला है और उसमें जीत की है जिसमें उनका नेट रनरेट 3.550 का है। तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया महिला टीम है जिनको अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा और उनका नेट रनरेट -3.550 का है, जबकि चौथे और आखिरी पायदान पर मेजबान यूएई महिला टीम है और उनका नेट रनरेट -6.263 का है।
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की रिकॉर्ड जीत, वनडे में किया अपना सबसे बड़ा रन चेज
पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल, इमाम और रिजवान के चयन पर सिलेक्टर्स को PCB का कारण बताओ नोटिस
Latest Cricket News