ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत का सामना थाईलैंड से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में 94 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने पर टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया, लेकिन फिर थाईलैंड ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस तरह थाईलैंड को जीत के लिए 160 रन बनाने होंगे। थाईलैंड की ओर से सुलीपोर्न लाओमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने अर्धशतक जड़ा। शैफाली ने 36 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े। शैफाली के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। हालांकि, टीम सम्मानजनकर स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
टीम इंडिया के 159 रनों के जवाब में थाईलैंड के बल्लेबाज बुरी तरह संघर्ष करते नजर आए। पूरी टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रनों पर ढेर हो गई। अब टीम इंडिया अपने दूसरे मैच में हांगकांग से भिड़ेगी। 3 सितंबर को यह मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और उसके खाते में सात एशिया कप खिताब हैं। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें 8वें खिताब पर टिकी हैं।