'वर्ल्ड कप जिताओगे'-टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या और ईशान के बीच हुई थी मजेदार बातचीत, कप्तान ने किया खुलासा
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन हुआ था उस ईशान किशन के साथ उनकी क्या बातचीत हुई थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर टीम इंडिया फिर से टी20 चैंपियन बन गई है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में हर प्लेयर्स का योगदान रहा। इस टूर्नामेंट के लिए 15 प्लेयर्स का सेलेक्शन हुआ था और इस वर्ल्ड कप में सभी 15 प्लेयर्स को कम से कम एक मैच खेलने का मौका मिला। ईशान किशन जो इस वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के प्लान का हिस्सा नहीं थे, उन्हें आखिरी समय पर टीम इंडिया में एंट्री मिली थी। इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में सिलेक्शन से पहले उनकी और ईशान किशन की क्या बातचीत हुई थी।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान और सूर्या के बीच क्या बातचीत हुई?
सूर्यकुमार यादव ने जब भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह की पुष्टि करने के लिए ईशान किशन को फोन किया था। उस वक्त सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन से एक खास सवाल पूछा था। उन्होंने उस वक्त ईशान से पूछा था कि क्या तुम विश्व कप जिताओगे? ईशान किशन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि आप भरोसा करके तो देखिए। इसका खुलासा टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया। ईशान ने पूरे टूर्नामेंट में 300 से अधिक रन बनाए जिसमें रविवार को यहां फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक भी शामिल है।
ईशान किशन ने इस वर्ल्ड कप में बनाए 317 रन
ईशान किशन ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वह इस वर्ल्ड कप में संजू सैमसन के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। ईशान को इस टूर्नामेंट में कुल 9 मैच में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 9 पारियों में 35.22 के औसत से 317 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.39 का रहा। ईशान ने इस वर्ल्ड कप में कुछ अच्छी पारियां खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
फाइनल में भी ईशान का का प्रदर्शन शानदार रहा
फाइनल मैच की बात करें तो वहां भी ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 25 मैचों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन बनाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 216 का रहा। उन्होंने फाइनल में टीम इंडिया को 255 के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
यह भी पढ़ें
T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह
