1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डेट का ऐलान, इस बार कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डेट का ऐलान, इस बार कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का फाइनल अगले साल इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। इसकी तारीख 9 से 13 जून रखी गई है। इस वक्त अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले और साउ​थ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया नंबर 5 पर है।

World Test Championship champion south africa cricket team- India TV Hindi
Image Source : GETTY विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता साउथ अफ्रीका की टीम

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले साल खेला जाएगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। भले ही अभी खिताबी भिड़ंत में वक्त हो और ये भी पता नहीं हो कि कौन सी टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा, इससे पहले ​ही डब्ल्यूटीसी फाइनल की डेट और वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। इस बार भी फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा, ये पक्का हो गया है। 

डब्ल्यूटीसी फाइनल 9 से 13 जून तक द ओवल में खेला जाएगा

इस वक्त डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा चक्र चल रहा है। इस बीच आईसीसी ने ऐलान किया है कि अगले साल इसका फाइनल होगा। जो भी दो टीमें अंक तालिका में टॉप पर होंगी, उनके बीच खिताब मुकाबला खेला जाएगा। इसकी तारीख 9 जून की होगी। फाइनल मैच 9 से 13 जून तक द ओवल में खेला जाना है। इससे पहले भी सारे फाइनल इंग्लैंड में ही हुए हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर आएगा। हालांकि द ओवल में पहली बार फाइनल मैच होगा। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले नंबर पर

इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर नजर डाली जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर है। उसने अब तक आठ मैच खेलकर सात में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। उसका पीसीटी इस वक्त 87.50 का है। साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है। उसने चार मैच खेलकर तीन जीते हैं और एक में हार मिली है। उसका पीटीसी अभी 75.00 का चल रहा है। न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश की टीम अभी नंबर चार पर है। टीम इंडिया पांचवें नंबर पर है। 

टीम इंडिया अभी अंक तालिका में नंबर 5 पर, अगस्त में खेली जाएगी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज

भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी के इस चक्रम में 9 मैच खेल चुकी है और उसमें से उसे चार में ही जीत मिली है। चार में हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इसलिए उसका पीसीटी अभी 48.15 का चल रहा है। भारतीय टीम अब अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगी। उसमें अगर टीम जीती तो उसके पास आगे जाने का मौका अंक तालिका में होगा। हालांकि ये सीरीज आसान तो कतई नहीं होगी। श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में सिक्सर किंग बनने की जंग, भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज होगी अहम

आज भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए कितने पैसे खर्च होंगे, फ्री में टीवी पर देखने का एक आसान तरीका

Latest Cricket News