1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और श्रीलंका के बीच होगी टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच होगी टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

 Published : Jul 02, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 03:49 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। इसके शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

shubman gill and ravindra jadeja- India TV Hindi
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने यानी अगस्त में टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। खास बात ये है कि सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाती है। इस बीच सीरीज का शेड्यूल आपको अभी से नोट कर लेना चाहिए। इसके वेन्यू का भी ऐलान कर दिया गया है। 

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। वहां आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट खेले जाएंगे। टीम इंडिया अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है, इस सीरीज को जीतकर उसके पास मौका होगा कि अपनी स्थिति को बेहतर किया जाए। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा, जो 19 तारीख तक चलेगा। ये मैच गॉल में होगा। इसके बाद इसी सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा। उम्मीद है कि इसमें भी शुभमन गिल ही भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 

अभी इंग्लैंड के दौरे पर है भारतीय क्रिकेट टीम

टीम इंडिया अभी तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है। अभी पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जो 11 जुलाई को खत्म होगी। इसके बाद इंग्लैंड के ही खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 19 जुलाई को इसका समापन होगा। टीम इंडिया इसके बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर भी जाएगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। माना जा रहा है कि ये सीरीज वनडे विश्व कप की तैयारियों के तहत खेली जाएगी। साल 2027 का वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। 

भारतीय टीम का प्रदर्शन इस वक्त लचर

इस वक्त टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त है। बड़ी बात ये है कि सभी यानी तीनों फॉर्मेट बीच बीच में खेले जा रहे हैं। इससे सभी खिलाड़ी कहीं ना कहीं खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन आने वाले वक्त में टीम कैसा ​खेल दिखाती है, इस पर जरूर नजर रहेगी। 

भारत के श्रीलंका टेस्ट दौरे का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त, गॉल

दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त, कोलंबो 
ये टेस्ट मौजूदा WTC साइकिल का हिस्सा हैं

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी का इंतजार होगा खत्म, अब किसकी जगह मिलेगा इंटरनेशनल डेब्यू का मौका?

कैसी है भारत और इंग्लैंड की आईसीसी रैंकिंग, टी20 सीरीज के बीच ये भी जान लीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल