टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमें, CSK- मुंबई इंडियंस के साथ भारतीय टीम इस नंबर पर
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमें, CSK- मुंबई इंडियंस के साथ भारतीय टीम इस नंबर पर
टी20 क्रिकेट में अब तक एक से एक शानदार रिकॉर्ड देखने को मिले हैं, जिसके बाद हम आपको अब तक इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमों के नाम बताने जा रहे हैं।
Published : May 06, 2026 09:36 pm IST, Updated : May 06, 2026 09:36 pm IST
1/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट का आगाज होने के बाद से अब तक इसमें एक से एक धाकड़ खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन के दम पर कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। वहीं कुछ ऐसे कीर्तिमान हैं जिनका टूटना काफी मुश्किल काम दिखता है। ऐसे में हम आपको टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमों की लिस्ट बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
आईपीएल में अब तक 5 बार ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज है। मुंबई इंडियंस ने अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 309 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 27.27 के औसत से 50274 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 247 रनों का है तो वहीं उनका न्यूनतम स्कोर 87 रनों का है।
3/6Image Source : X/Somerset Cricket
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड का काउंटी क्लब समरसेट है। इंग्लैंड में टी20 फॉर्मेट फैंस काफी पसंद करते हैं और समरसेट काउंटी का बेहतरीन प्रदर्शन भी देखने को मिला है। समरसेट ने टी20 फॉर्मेट में 303 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 26.46 के औसत से 48244 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 265 रनों का रहा है तो वहीं न्यूनतम स्कोर एक मैच में 82 रनों का था।
4/6Image Source : AFP
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में काबिज है। आरसीबी की गिनती टी20 फॉर्मेट की शानदार फ्रेंचाइजी टीमों में की जाती है। अब तक आरसीबी ने टी20 में कुल 295 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 27.8 के औसत से 47304 रन बनाए हैं। आरसीबी का टी20 में सर्वाधिक स्कोर एक मैच में 263 रनों का है तो वहीं न्यूनतम स्कोर 49 रनों का रहा है।
5/6Image Source : AFP
चेन्नई सुपर किंग्स जिनकी गिनती फ्रेंचाइजी क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीमों में की जाती है। सीएसके ने टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 287 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 30.58 के बेहतरीन औसत के साथ 46757 रन बनाए हैं। सीएसके का टी20 में एक मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर अब तक 246 रनों का देखने को मिला है तो वहीं उनका न्यूनतम स्कोर 79 रनों का रहा है।
6/6Image Source : AFP
भारतीय क्रिकेट टीम जिनके नाम अभी टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है वह इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 281 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 31.02 के औसत से 45241 रन बनाए हैं। टीम इंडिया का टी20 में एक मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह 297 रनों का रहा है जबकि न्यूनतम स्कोर 74 रनों का है।