A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Test Championship Points Table: अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

World Test Championship Points Table: अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बार फिर से बदलाव की आहट आ रही है। बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच के बाद पाकिस्तानी टीम को प्वाइंट्स टेबल में नीचे जाना पड़ सकता है, जो अभी नंबर पांच पर चल रही है।

shan masood- India TV Hindi
Image Source : GETTY शान मसूद

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पिछले काफी वक्त से ठहरी हुई थी। दरअसल टेस्ट क्रिकेट हो नहीं रहा था00, इसलिए प्वाइंट्स टेबल में भी हलचल नहीं थी, लेकिन टेस्ट का दौर फिर से शुरू हो चुका है, इसलिए इसमें फिर से उथलपु​थल की संभावना है। एक ही दिन बाद यानी 12 मई को ये बदली हुई सी नजर आ सकती है। इस बीच पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही है दो टेस्ट मैचों की सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अभी पहला टेस्ट ढाका में जारी है। अब तक चार ​दिन हो गए हैं, लेकिन साफ नहीं है कि कौन सी टीम बाजी मारेगी। इस बीच बारिश ने आकर और देरी करा दी है। इससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंक तालिका में अभी पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं, इसमें से एक में उसे जीत मिली है और एक में हार मिली है। इसलिए उसका पीसीटी 50 का है। अभी की स्थिति की बात की जाए तो पाकिस्तानी टीम ये मैच जीतती हुई तो नजर नहीं आती, अगर मैच ड्रॉ हुआ तो भी पाकिस्तान को नुकसान होगा उसका पीसीटी गिर सकता है। उसका पीसीटी 44 के करीब आ सकता है। 

मैच के ड्रॉ होने से बांग्लादेश को मिल सकता है हल्का सा फायदा

इस मैच के ड्रॉ होने से पाकिस्तान को सीधा सीधा नुकसान होगा। हालांकि टीम इस ​वजह से खुश हो सकती है कि वो हार से बच जाएगी, लेकिन पीसीटी कम होना तो तय सा लग रहा है। इस बीच बांग्लादेश की बात करते हैं। बांग्लादेश की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में फिलहाल नंबर आठ पर है और उसका पीसीटी 16.67 का है। टीम ने दो मैच खेले हैं, एक में उसे ​हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के ड्रॉ होने से उसका पीसीटी 22.22 का हो जाएगा, यानी बांग्लादेश की टीम हल्के से फायदे में रहेगी। 

बारिश पर रहेगी मैच के आखिरी दिन नजर

अभी मैच के खत्म होने में एक दिन का वक्त है। फिलहाल तो बारिश ने बाधा डाली है, लेकिन आखिरी दिन मौसम कैसा रहता है, ये काफी मायने रखेगा। पहली पारी में तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में कहीं ना कहीं बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी है। देखना होगा कि मैच का फाइनल रिजल्ट क्या रहता है। 

यह भी पढ़ें 

अपने ही पैर पर खुद मारी कुल्हाड़ी, किस टीम के लिए प्लेऑफ बना टेढ़ी खीर

RCB के हेड कोच ने ये क्या कर दिया, आईपीएल ने आखिर क्यों लगा दी मोटी पेनाल्टी

Latest Cricket News