1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के हेड कोच ने ये क्या कर दिया, आईपीएल ने आखिर क्यों लगा दी मोटी पेनाल्टी

RCB के हेड कोच ने ये क्या कर दिया, आईपीएल ने आखिर क्यों लगा दी मोटी पेनाल्टी

 Published : May 11, 2026 10:16 am IST,  Updated : May 11, 2026 10:16 am IST

आरसीबी ने एक रोचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट के अगले राउंड से बाहर कर दिया है, लेकिन टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने ऐसा कुछ कर दिया है, जिससे उन पर पेनाल्टी लगाई गई है।

rcb head coach andy flower and virat kohli- India TV Hindi
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर और विराट कोहली Image Source : AP

आरसीबी ने रविवार रात एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इस मैच के साथ ही जहां एक ओर मुंबई के लिए आईपीएल का ये सीजन समाप्त हो गया है, वहीं आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। इस बीच एक ऐसा भी वाकया हुआ, जिसके लिए आईपीएल की ओर से टीम के हेड कोच पर मोटा जुर्माना ठोका गया है। 

आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर लगा जुर्माना

आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर पर IPL 2026 कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 15 प्र​तिशत जुर्माना लगाया गया है। ये पूरा घटनाक्रम 10 मई की रात मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच के दौरान हुआ। मैच रायपुर में खेला गया था, जो आखिरी बॉल तक चला और फिर आरसीबी ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। इस पूरे मामले पर IPL की ओर से कहा गया है कि फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 को तोड़ा है, जो मैच के दौरान सुनाई देने वाली गाली-गलौज के इस्तेमाल से जुड़ा है। यह घटना RCB के रन-चेज के 17.2वें ओवर में हुई जब एंडी फ्लावर की चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस हुई।

क्रुणाल पांड्या की बाउंड्री से जुड़ा हुआ है पूरा मामला

दरअसल ये यह पूरा मामला क्रुणाल पांड्या से जुड़े एक विवादित बाउंड्री कॉल के बाद हुआ। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अल्लाह गजनफर का सामना करते हुए, क्रुणाल ने गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की ओर खेल दिया। वहां पर मौजूद नमन धीर ने रस्सियों के पास इसका कैच पकड़ लिया। तिलक वर्मा भी वहां मौजूद थे, दोनों प्लेयर्स के साझा प्रयास से ये मुमकिन हुआ। इसी दौरान तिलक ने कैच पूरा नहीं किया और ऐसा लगा कि उन्होंने छक्के का इशारा किया है। शायद नमन ने गलती से एक जूते को दूसरे से टकराकर बाउंड्री कुशन से कॉन्टैक्ट कर लिया। लेकिन रिप्ले में दिखा कि नमन धीर ने कोशिश के दौरान कुशन को नहीं छुआ था। इस दौरान क्रुणाल ने रन लेने की कोशिश नहीं की, क्योंकि वे उस दौरान कुछ ऐंठन महसूस कर रहे थे। यानी ये डॉट बॉल हो गई।

एंडी फ्लावर की हुई अंपायर से बहस

इस बीच खबर है कि इस पर एंडी फ्लावर का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वे अंपायर से काफी नाराजगी भरे लहजे में बात कर कर रहे हैं। अब पता चला है कि फ्लावर ने चौथे अंपायर से गुस्से में बात करने की गलती मानी और मैच रेफरी अमित शर्मा की ओर से लगाई गई सजा को मान लिया। IPL नियमों के तहत लेवल 1 के उल्लंघन के लिए सजा आखिरी और मानने लायक होती है।

रोचक मुकाबले में आखिरी बॉल पर जीती आरसीबी की टीम

इस बीच आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीती रात मुंबई और आरसीबी के बीच एक गजब का मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। आरसीबी को जीत के लिए केवल 167 रन बनाने थे। माना जा रहा था कि आरसीबी की टीम इस मैच को आराम से जीत जाएगी, लेकिन रोमांच अपने चरम पर था। आखिरी बॉल पर जरूरी रन बनाकर आरसीबी ने इस मैच को अपने नाम किया। 

यह भी पढ़ें 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हुए बाहर

ऑरेंज कैप की रेस में नया रोमांच, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से भी हुए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल