1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की रेस में नया रोमांच, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से भी हुए बाहर

ऑरेंज कैप की रेस में नया रोमांच, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से भी हुए बाहर

 Published : May 11, 2026 07:10 am IST,  Updated : May 11, 2026 07:10 am IST

ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से बाहर हो गए हैं। हालांकि कुछ ही रन बनाते ही उनकी वापसी भी हो सकती है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा चुके हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

ऑरेंज कैप की रेस में नया रोमांच आता हुआ दिख रहा है। जहां एक ओर टीमों के बीच अपने मैच जीतकर आगे निकलने की होड़ लगी है, वहीं बल्लेबाज भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की जंग जीतने में लगे हैं। इस बीच बड़ी बात ये हुई है कि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस रेस से बाहर होते हुए दिख रहे हैं। इस वक्त वे टॉप 5 बल्लेबाजों में शुमार नहीं हैं। हालांकि एक बड़ी पारी उन्हें फिर से खेल में ला देगी। 

हे​नरिक क्लासेन ने अब तक बनाए हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

आईपीएल में इस साल अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। जिन्होंने अब तक 11 मैच खेलकर 494 रन बना लिए हैं। क्लासेन इस वक्त 54.89 के औसत और 157.32 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हैं। हो सकता है कि वे जल्द ही 500 का आंकड़ा भी छू लें। क्लासेन जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं, यही कारण है कि टीम भी टॉप 4 की रेस में बनी हुई है। 

अभिषेक शर्मा और केएल राहुल भी ठोक रहे हैं दावेदारी

हेनिरक क्लासेन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। वे भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। अभिषेक ने अब तक 11 मैच खेलकर 47.50 के औसत और 210.18 के स्ट्राइक रेट से 475 रन पूरे करने में कामयाबी हासिल की है। केएल राहुल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। राहुल ने अब तक 11 मैचों में 468 रन बनाए हैं। उनका औसत 46.80  का है और वे 180 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। 

शुभम​न गिल की भी टॉप 5 में एंट्री

गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाली शुभमन गिल की बात की जाए तो वे इस वक्त नंबर चार पर चल रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 462 रन बनाए हैं। गिल का औसत 46.20 का है और वे 160.42 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। साई सुदर्शन नंबर पांच पर हैं। वे 11 मैचों में 440 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। साई का औसत 40 का है और वे 157.71 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। 

वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से हो गए हैं बाहर

अब बात करते हैं वैभव सूर्यवंशी की, जिनकी काफी बातें हो रही हैं और उम्मीदें भी हैं। वे अब तक इस साल के आईपीएल में 11 मैच खेलकर 440 रन बना चुके हैं। उनका भी औसत 40 का है। यानी वैभव और साई के रन बराबर हैं, इस​के बाद भी फिलहाल वैभव थोड़े से नीचे चल रहे हैं और टॉप 5 से बाहर हैं। हालांकि एक बड़ी पारी उन्हें फिर से ऑरेंज कैप की रेस में लाने के लिए काफी होगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: दो टीमों का खेल खत्म, अब प्लेऑफ की जंग नए मोड़ पर

भुवनेश्वर कुमार ने की मलिंगा-बुमराह की बराबरी, IPL एक सीजन में चौथी बार किया ये बड़ा कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल