1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार ने की मलिंगा-बुमराह की बराबरी, IPL एक सीजन में चौथी बार किया ये बड़ा कमाल

भुवनेश्वर कुमार ने की मलिंगा-बुमराह की बराबरी, IPL एक सीजन में चौथी बार किया ये बड़ा कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 10, 2026 11:57 pm IST,  Updated : May 10, 2026 11:57 pm IST

आईपीएल 2026 के सीजन में आरसीबी की तरफ से खेल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का गेंद से शानदार फॉर्म देखने को मिल रहा है, जिसमें वह अब कतक इस सीजन में कुल 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया, जिसे आरसीबी की टीम आखिरी गेंद पर 2 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को सिर्फ 166 रनों के स्कोर पर रोक दिया और इसमें सबसे अहम भूमिका भुवनेश्वर कुमार ने अदा की, जिन्होंने इस मैच में कुल 4 विकेट अपने नाम किए, जिसके साथ उन्होंने एक खास लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा की बराबरी भी कर ली।

भुवनेश्वर कुमार ने चौथी बार आईपीएल में किया ये खास कारनामा

आईपीएल के इतिहास में भुवनेश्वर कुमार की गिनती दिग्गज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें उन्होंने जब 4 विकेट मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हासिल किए तो उसी के साथ वह इस सीजन अपने विकेट का आंकड़ा 21 तक पहुंचाने में भी कामयाब हो गए। भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 20 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा चार बार करने में कामयाब हुए हैं, जिसमें उन्होंने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह की बराबरी की है जिन्होंने भी चार बार ये कमाल किया है। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर युजवेंद्र चहल का नाम है जो अब तक ये कारनामा 5 बार करने में कामयाब हुए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 20 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 5 बार
  • भुवनेश्वर कुमार - 4 बार
  • जसप्रीत बुमराह - 4 बार
  • लसिथ मलिंगा - 4 बार

पर्पल कैप पर फिर जमाया कब्जा

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 सीजन में एकबार फिर से पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है, जिसमें वह अब तक इस सीजन में कुल 11 मैचों में खेलते हुए 15.28 के औसत से 21 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 7.46 का देखने को मिला है। इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीएसके टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का नाम है जिन्होंने अब तक कुल 19 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली पिछली बार आईपीएल में कब हुए थे गोल्डन डक पर आउट, दूसरी बार IPL करियर में हुआ ऐसा

विराट कोहली भी टकटकी लगाकर देख रहे थे उर्विल पटेल की पारी, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले सामने आया VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल