1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हुए बाहर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हुए बाहर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 11, 2026 08:19 am IST,  Updated : May 11, 2026 08:19 am IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड बाहर हैं। मिचेल मार्श कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।

pat cummins and mitchel starc- India TV Hindi
पैट कमिंस मिचेल स्टार्क Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान अगली सीरीज के लिए कर दिया गया है। खास बात ये है कि इसमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी बाहर रहने वाले हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न केवल पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित की है, ​बल्कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। इन दोनों टीमों में काफी अंतर देखने के लिए मिल रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जाएगी तीन वनडे मैचों की सीरीज

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के तीन तेज गेंदबाजों को इससे बाहर रखा गया है। खास बात ये है​ कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड इस टीम में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कुछ युवा और नए खिलाड़ियों का मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर टीम के खिलाड़ी लियाम स्कॉट और ओली पीक को इस टीम में मौका दिया है। साथ ही कुछ पुराने भुला दिए गए प्लेयर्स को भी शामिल​ किया गया है। 

वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू करने का वक्त

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इसी महीने के आखिर से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। माना रहा है कि इसी सीरीज से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने ​वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों का शुरू करने जा रही है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी, जहां तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

मिचेल मार्श को दी गई है टीम की कप्तानी, ग्लेन मैक्सवेल बाहर

पैट कमिंस टीम में नहीं हैं, इसलिए टीम की कमान मिचेल मार्श को दी गई है। मजे और ताज्जु की बात ये है कि टी20 सीरीज के लिए इस बार धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार ग्लेन मैक्सवेल को जगह नहीं दी गई है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को लेकर माना जा रहा है कि उन्हें आराम दिया गया है और जब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम फिर मैदान में उतरेगी तो वे नजर आएंगे। 

पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया ODI टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जेम्पा।

बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया ODI टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम जेम्पा।

बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया T20I टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जेम्पा। 

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI: 30 मई : रावलपिंडी

दूसरा ODI: 2 जून : लाहौर
तीसरा ODI: 4 जून : लाहौर

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI: 9 जून : ढाका
दूसरा ODI: 11 जून : ढाका
तीसरा ODI: 14 जून : ढाका

पहला T20I: 17 जून : चटगांव
दूसरा T20I: 19 जून : चटगांव
तीसरा T20I: 21 जून : चटगांव

यह भी पढ़ें 

ऑरेंज कैप की रेस में नया रोमांच, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से भी हुए बाहर

IPL Points Table: दो टीमों का खेल खत्म, अब प्लेऑफ की जंग नए मोड़ पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल