1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 में दिखेगा अनुष्का शर्मा का जलवा, RCB नहीं इस टीम का बनी हिस्सा

WPL 2026 में दिखेगा अनुष्का शर्मा का जलवा, RCB नहीं इस टीम का बनी हिस्सा

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले हुए मेगा प्लेयर ऑक्शन में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली जिसमें एक नाम 22 साल की अनुष्का शर्मा का भी शामिल है।

WPL 2026- India TV Hindi
Image Source : AP महिला प्रीमियर लीग ट्रॉफी

महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के शुरू होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं, जिसमें इसकी शुरुआत 9 जनवरी से होगी। वहीं इससे पहले 27 नवंबर को WPL के चौथे सीजन को लेकर हुए मेगा प्लेयर ऑक्शन के दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर जहां फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्प जंग देखने को मिली तो वहीं युवा भारतीय प्लेयर्स ने भी ऑक्शन में सुर्खियां बटोरी। इसी में एक नाम 22 साल भारतीय खिलाड़ी अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल था, जिनको अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्प जंग देखने को मिली, जिसमें आखिर में गुजरात जाएंट्स टीम बाजी मारने में कामयाब रही।

गुजरात ने 45 लाख रुपये में अनुष्का को बनाया अपनी स्क्वाड का हिस्सा

मध्य प्रदेश से आने वाली 22 साल की अनुष्का शर्मा को WPL मेगा ऑक्शन में 10 लाख रुपये बेस प्राइस में जगह मिली थी। इसके बाद जब उनका नाम ऑक्शन के दौरान पुकारा गया तो गुजरात जाएंट्स सहित बाकी टीमों ने भी उन्हें अपना हिस्सा बनाने में दिलचस्पी दिखाई जिसके बाद गुजरात जाएंट्स ने 45 लाख रुपये में अनुष्का को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। घरेलू क्रिकेट में पिछले काफी समय से अनुष्का का प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने हाल में ही हुई सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम से खेलते हुए कुल 207 रन बनाए थे। इसके अलावा अनुष्का का गेंद से भी कमाल देखने को मिलता है। ऐसे में अनुष्का गुजरात जाएंट्स टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी की भूमिका को निभा सकती हैं।

ऑक्शन में गुजरात ने इन प्लेयर्स को भी बनाया अपना हिस्सा

WPL मेगा ऑक्शन के बाद गुजरात जाएंट्स की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके अलावा वह बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को उन्होंने रिटेन किया था। गुजरात जाएंट्स की बल्लेबाजी इन तीनों प्लेयर्स के होने से जहां काफी मजबूत दिख रही है तो वहीं उन्होंने ऑक्शन में यास्तिका भाटिया को भी अपना हिस्सा बनाया है लेकिन इंजरी के चलते उनके खेलने पर संशय की स्थिति जरूर बरकरार है।

यहां पर देखिए गुजरात जाएंट्स का स्क्वाड

एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह, यस्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर, कनिका आहूजा, टिटस साधु, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डेनियल वायट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

ये भी पढ़ें

WPL 2026: मेगा ऑक्शन में मालामाल हुईं ये खिलाड़ी, यहां देखें सभी टीमों का फुल स्क्वॉड

WPL 2026: प्रतिका रावल को लेकर यूपी वॉरियर्स ने ऑक्शन में लिया बड़ा रिस्क, कहीं उल्टा ना पड़ जाए उनका ये दांव

Latest Cricket News