महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी से होगा जिसमें उससे पहले नई दिल्ली में 27 नवंबर को मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया। इसमें सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने कई प्लेयर्स को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया जिसमें एक नाम टीम इंडिया की धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल का भी शामिल है। रावल पहली बार WPL का हिस्सा बनी हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका पिछले एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करना है। हालांकि प्रतिका रावल WPL 2026 में मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगी या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।
प्रतिका रावल को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से वह अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सकी हैं। ऑक्शन से एक दिन पहले सभी फ्रेंचाइजियों को ये जानकारी दे दी गई थी कि प्रतिका प्लेयर ऑक्शन का हिस्सा तो हैं लेकिन अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में यदि कोई फ्रेंचाइजी उन्हें अपना हिस्सा बनाती है तो उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर लेने की मंजूरी नहीं मिलेगी। इसी वजह से जब प्रतिका का नाम ऑक्शन में पहले राउंड के दौरान पुकारा गया था तो उसमें किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपना हिस्सा बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, इसके बाद एक्सीलरेटेड राउंड में यूपी वॉरियर्स ने प्रतिका को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में लेने का फैसला लिया। अब ऐसे में प्रतिका यदि सीजन शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट नहीं होती हैं तो यूपी वॉरियर्स के लिए उनका ये फैसला उल्टा भी पड़ सकता है।
WPL 2026 मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ श्वेता सहरावत को रिटेन करने का फैसला लिया था। इसके बाद ऑक्शन में उन्होंने दीप्ति शर्मा के लिए जहां आरटीएम कार्ड का यूज किया तो वहीं इसके अलावा मेग लैनिंग को भी अपना हिस्सा बनाने में सफल रहीं। इस बार यूपी वॉरियर्स टीम WPL में कई नए प्लेयर्स के साथ मैदान पर खेलने उतरेगी, जिसमें उन्हें अपने नए कप्तान के नाम भी ऐलान करना होगा।
दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, आशा सोभना, सोफी एक्लेस्टोन, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, क्रांति गौड़, श्वेता सेहरावत, हरलीन देओल, क्लो ट्रायोन, सुमन मीना, सिमरन शेख, जी त्रिशा, प्रतीक रावल।
ये भी पढ़ें
WPL 2026 Auction: स्टार भारतीय ऑलराउंडर सबसे महंगी बिकी, जानें टॉप-5 प्लेयर्स को मिली कितनी रकम
मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 6 गुनी ज्यादा कीमत पर खरीदा, एक झटके में मिले करोड़ों रुपए
संपादक की पसंद