A
Hindi News खेल क्रिकेट WPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप को इन प्लेयर्स ने किया अपने नाम, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने रुपये

WPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप को इन प्लेयर्स ने किया अपने नाम, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने रुपये

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जहां ऑरेंज कैप जीतने में सफल रही, तो वहीं सोफी डिवाइन ने पर्पल कैप को अपने नाम किया।

Smriti Mandhana And Sophie Devine- India TV Hindi Image Source : AP स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे के फाइनल मुकाबले में सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात देने के साथ दूसरी बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की। आरसीबी महिला टीम को ट्रॉफी जिताने में उनकी कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें वह 87 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं इस सीजन एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें सभी की नजरें ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाली खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा जिनका टूर्नामेंट का फाइनल मैच खत्म होने के साथ ही फैसला भी हो गया।

स्मृति मंधाना ने ऑरेंज कैप को किया अपने नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने जहां पूरे सीजन अपने नेतृत्व से सभी को प्रभावित किया तो वहीं उनका बल्ले से भी कमाल देखने को मिला। फाइनल मुकाबले पहले स्मृति WPL 2026 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थी, लेकिन फाइनल मैच में 87 रनों की पारी खेलने के साथ वह पहले नंबर पर पहुंचने में कामयाब रही। स्मृति मंधाना ने चौथे सीजन में कुल 9 मैचों में खेलते हुए 53.85 के बेहतरीन औसत के साथ 377 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली। इसी के साथ वह ऑरेंज कैप भी जीतने में सफल रही। स्मृति मंधाना को ये कैप जीतने के साथ प्राइज मनी के रूप में 5 लाख रुपये भी मिले।

सोफी डिवाइन ने जीती पर्पल कैप

अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी सोफी डिवाइन का WPL 2026 के सीजन में गेंद से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। सोफी इस सीजन गुजरात जाएंट्स टीम की तरफ से खेल रही थी, जिसमें उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए 16 के औसत से कुल 17 विकेट हासिल किए। इस सीजन सोफी डिवाइन के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो वह 8.28 का देखने को मिला। वहीं चौथे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की नंदिनी शर्मा ने भी 17 विकेट हासिल किए लेकिन औसत और इकॉनमी रेट के चलते उन्हें पर्पल कैप नहीं मिली। सोफी डिवाइन को ये अवॉर्ड जीतने पर प्राइज मनी के रूप में 5 लाख रुपये मिले।

ये भी पढ़ें

RCB ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया ऐतिहासिक रन चेज

WPL और IPL के बीच बना पहली बार ये संयोग, RCB के विजेता बनते ही हुआ ये अद्भुत कारनामा

Latest Cricket News