A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 की इस तारीख से होगी शुरुआत, जानें कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला; सामने आया बड़ा अपडेट

WPL 2026 की इस तारीख से होगी शुरुआत, जानें कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला; सामने आया बड़ा अपडेट

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम से होगी। वहीं फाइनल मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

wpl- India TV Hindi
Image Source : WPL WEBSITE WPL Trophy

वुमेंस प्रीमियर लीग के अभी तक कुल तीन सीजन हो चुके हैं और अब चौथे सीजन के लिए ऑक्शन दिल्ली में रहा है। इस मेगा ऑक्शन में 73 स्लॉट्स के लिए कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अब इसी ऑक्शन से पहले WPL 2026 के शुरू होने की तारीख बताई गई है। 

दो क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा WPL 2026

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और यह टूर्नामेंट 5 फरवरी तक चलेगा। आगामी सीजन दो क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इनमें नवी मुंबई का डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम और बड़ौदा के बड़ौदा के क्रिकेट स्टेडियम के नाम शामिल हैं। WPL 2026 का पहला मुकाबला नवी मुंबई के क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला बड़ौदा के ग्राउंड में होगा। वुमेंस प्रीमियर लीग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से इस बारे में जानकारी दी गई है।

मुंबई ने दो बार जीता खिताब

WPL 2026 के सीजन में कुल पांच टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी और यूपी वॉरियर्स की टीमें शामिल हैं। अब तक वुमेंस प्रीमियर लीग के तीन सीजन हो चुके हैं, जिसमें से मुंबई ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दो बार खिताब जीता है। वहीं आरसीबी ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में एक बार ट्रॉफी जीती थी।

WPL के फाइनल में तीन बार पहुंची दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम WPL के अभी तक हुए तीनों सीजन (2023, 2024, 2025) के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तीनों ही बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। दो बार उसे मुंबई से शिकस्त मिली और एक बार आरसीबी ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

WPL 2026 के ऑक्शन में 73 स्लॉट्स के लिए 277 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। हर टीम कम से कम 15 खिलाड़ी अपनी टीम में रख पाएगी। वहीं, ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी एक टीम में होंगे। ऐसे में ऑक्शन सभी टीमें अच्छी प्लेयर्स को अपने स्क्वाड में शामिल करना चाहेंगी। कई खिलाड़ियों के लिए टीमों के बीच बिडिंग वॉर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अब छलका ऋषभ पंत का दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

ताबड़तोड़ रन बना रहे इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका! क्या केएल राहुल को आएगा रहम

Latest Cricket News