केवल 47 बॉल पर धमाकेदार सेंचुरी ठोककर यश धुल एक बार फिर छा गए हैं। उन्होंने ये कारनामा दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल में किया है। उनके शतक की बदौलत टीम ने 14वें ओवर में ही दिया गया लक्ष्य हासिल कर लिया और अपनी टीम को बड़ी जीत दिला दी। यश धुल का नाम कुछ वक्त पहले काफी चमका था, लेकिन फिर अचानक गुमनामी के अंधेरे में खो गया। हालांकि अब इस शतक से वे एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
डीपीएल में खेल रहे हैं यश धुल
इस वक्त दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें बुधवार को पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 ने 15 ओवर की बल्लेबाजी और सात विकेट पर 140 रन बनाए। पुरानी दिल्ली के लिए समर्थ सेठ ने 22 बॉल पर 32 रनों की पारी खेली। इसमें पांच चौके शामिल रहे। इसके बाद अश्विन छिल्लर ने 29 बॉल पर 38 रन बनाए। आखिरी के ओवर्स में 21 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 46 रन ठोक दिए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
यश धुल ने लगाए छह चौके और 9 छक्के
इसके बाद जब सेंट्रल दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो पहला विकेट जल्दी गिर गया। सिद्धार्थ जून केवल 13 बॉल पर आठ रन बनाए। हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज यश धुल ने आते ही अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने केवल 47 बॉल पर 100 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और नौ छक्के आए। उन्होंने 212.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने काम किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए युगल सैनी ने 21 बॉल पर 27 रन बनाए। यानी पूरी तरह से यश धुल हावी रहे और अपने अकेले के दम पर टीम को जीत दिला दी। टीम ने 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
30 अगस्त को खेला जाएगा डीपीएल का फाइनल
इस साल के डीपीएल में कुल मिलाकर आठ टीमें खेल रही हैं। अभी की अंक तालिका में सीडीके यानी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम पहले नंबर पर चल रही है। टूर्नामेंट का आगाज 31 जुलाई से हुआ है। 30 अगस्त को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके ज्यादातर मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027 से पहले लगा करारा झटका, अब सीधे नहीं मिलेगी आईसीसी टूर्नामेंट में एंट्री
एक ही जीत से फूले नहीं समा रहे बाबर आजम, सीरीज ड्रॉ कराकर करने लगे बड़ी बड़ी बातें
Latest Cricket News