1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग पर कर रहे काम, मुंबई रणजी कप्तान ने उनकी खास प्रैक्टिस का किया खुलासा

यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग पर कर रहे काम, मुंबई रणजी कप्तान ने उनकी खास प्रैक्टिस का किया खुलासा

भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी न्यूजीलैंड के दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम से खेलते हुए दिखने वाले हैं, जिसमें सत्र की शुरुआत होने से पहले जायसवाल नेट्स में विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Image Source : PTI यशस्वी जायसवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जिनका साल 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है उनके लिए आगामी न्यूजीलैंड का दौरा काफी अहम रहने वाला है। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और ऐसे में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज स्विंग कंडीशन में यशस्वी जायसवाल की काफी कड़ी परीक्षा होगी। इसकी तैयारियों को लेकर जायसवाल कीवी दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की टीम से पहले मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे जहां उनके पास अपनी तैयारी को और भी पुख्ता करने का शानदार मौका रहने वाला है। वहीं इसी बीच जायसवाल की ट्रेनिंग को लेकर मुंबई रणजी कप्तान सिद्धेश लाड ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि जायसवाल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें वह आगामी रणजी सीजन से पहले इस स्किल पर खुद को परख रहे हैं। बता दें कि मुंबई ने कुछ दिन पहले आगामी रणजी सीजन के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किया।

जायसवाल अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं

मुंबई की टीम को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन में अपना पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में 11 अक्टूबर से चंडीगढ़ की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें यशस्वी जायसवाल मैदान पर दिखने वाले हैं, हालांकि न्यूजीलैंड दौरे के चलते जायसवाल दूसरे मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यशस्वी जायसवाल की तैयारी को लेकर मुंबई रणजी टीम के कप्तान सिद्धेश लाड ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में बताया कि जायसवाल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो वह इसके आदी हो जाएंगे।

जायसवाल ने करीब 10 ओवर्स तक प्रैक्टिस मैच में की विकेटकीपिंग

यशस्वी जायसवाल जिनकी गिनती मौजूदा समय बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में की जाती है उन्होंने रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान करीब 10 ओवर तक विकेटकीपिंग की थी। ऐसे में यह माना जा सकता है कि यशस्वी जायसवाल जो अक्सर नेट्स में लेग स्पिन गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं वह खुद को अब एक बैकअप विकेटकीपर के तौर पर तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका ने नए टेस्ट कप्तान के नाम का किया ऐलान, धनंजय की जगह अब कुसल मेंडिस संभालेंगे जिम्मेदारी

WTC अंक तालिका में फिर मचेगी उथल पुथल, टॉप 2 टीमों के बीच होने जा रही है टक्कर

Latest Cricket News