Yuzvendra Chahal Flop Show: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। फील्डिंग के दौरान पंजाब किंग्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक बड़ी गलती की। उन्होंने नमन धीर का आसान सा कैच छोड़ दिया। वहीं जब उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला तो वहां उन्होंने पहले ही ओवर में 19 रन लुटा दिए। चहल ने जिस तरह का एफर्ट इस मैच के शुरुआती ओवर में दिखाया है उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका ध्यान इस मैच पर नहीं है।
जेनसेन की गेंद पर चहल ने छोड़ा आसान कैच
ड्रॉप्ड कैच को लेकर बात करें तो चहल ने मार्को जेनसेन की गेंद पर नमन धीर का कैच छोड़ा है। ये गलती उनसे पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। जेनसेन ने ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली थी, यह एक लेंथ डिलीवरी थी, जिस पर वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर सके। गेंद बल्ले से लगने के बाद हवा में शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई लेकिन वहां मौजूद युजवेंद्र चहल ने एक आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया। उनका कैच छोड़ना पंजाब किंग्स को काफी भारी पड़ रहा है। क्योंकि नमन धीर इसके बाद से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
.
स्पेल के पहले ओवर में चहल ने खर्च किए 19 रन
पावरप्ले खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी के सातवें ओवर में युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी सौंपी। उनका ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ क्योंकि उन्होंने उस ओवर में 19 रन लुटा दिए। इस ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर डी कॉक ने छक्का लगाया। वहीं चौथी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। इसके अलावा इस ओवर में दो रन सिंगल और एक रन वाइड के जरिए आए। इस तरह चहल के पहले ओवर में 19 रन आए और उसके बाद चहल ने अपने स्पेल के अगले ओवर में 11 रन खर्च कर दिए।
नमन धीर और डी कॉक के बीच हुई शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। पारी की तीसरी ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस को लगातार दो गेंदों में दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले रेयान रिकेलटन को आउट किया और अगली ही गेंद पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर और डी कॉक ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 100+ रन की साझेदारी हुई।
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा कब तक करेंगे वापसी? हार्दिक पांड्या ने फिटनेस को लेकर दिया अहम अपडेट
अर्शदीप सिंह ने IPL में रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए खास रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले प्लेयर
Latest Cricket News