A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6 महीने से नहीं पी शराब, IPL 2026 से पहले भारतीय स्पिनर ने खोला बड़ा राज

6 महीने से नहीं पी शराब, IPL 2026 से पहले भारतीय स्पिनर ने खोला बड़ा राज

IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बड़ा खुलासा किया है। चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Yuzvendra Chahal- India TV Hindi
Image Source : AFP पंजाब किंग्स

IPL 2026 से ठीक पहले भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। बेहतर फिटनेस, आत्मविश्वास और प्रदर्शन के इरादे से चहल ने पिछले 6 महीनों से शराब से दूरी बना ली है। युजवेंद्र चहल ने एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में यह खुलासा किया। चहल IPL 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

IPL 2025 में पंजाब के लिए उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था, लेकिन अब वह टीम को खिताब जिताने के मिशन के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। चहल ने IPL 2025 में 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब चहल का लक्ष्य इस बार ट्रॉफी का सूखा खत्म करना है।

6 महीने से नहीं लगाया शराब को हाथ

चहल ने अपने फैसले पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया है और इसे 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं। अब वह 35 साल के हैं, इसलिए ज्यादा एक्टिव रहना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए 150% देना चाहते हैं। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर मैं चाहता हूं कि IPL में लोग उनसे कुछ सीखें। उन्होंने यह भी बताया कि वह टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहते हैं, और इसी सोच ने उन्हें यह बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

फिटनेस का रखना चाहते हैं ख्याल

चहल ने IPL 2025 के दौरान खुद से निराशा भी जताई। उन्होंने खुलासा किया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद उन्हें पसली में फ्रैक्चर हो गया था और बाद में उंगली में भी चोट लगी। उन्होंने कहा कि वह खुद से थोड़ा निराश थे। KKR मैच के बाद मेरी पसली में फ्रैक्चर हो गया और फिर उंगली भी टूट गई। सेमीफाइनल और फाइनल में मैं अपनी सही लेग स्पिन नहीं डाल पाया। इस साल वह अपने शरीर का खास ख्याल रखना चाहते हैं।

IPL 2026 चहल के लिए सिर्फ एक लीग नहीं, बल्कि टीम इंडिया में वापसी का मौका भी है। उन्होंने आखिरी बार 2023 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था और तब से टीम से बाहर चल रहे हैं। अब फिटनेस पर फोकस और नई मानसिकता के साथ चहल एक बार फिर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News