A
Hindi News खेल क्रिकेट टेस्ट और ODI टीम को लेकर आई बड़ी खबर, 27 साल का ये खिलाड़ी बना नया कप्तान

टेस्ट और ODI टीम को लेकर आई बड़ी खबर, 27 साल का ये खिलाड़ी बना नया कप्तान

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिम्बाब्वे की टेस्ट और ODI टीम को नया कप्तान मिल गया है।

Richard Nagarawa- India TV Hindi Image Source : AP रिचर्ड नगारावा

Zimbabwe Cricket Team New Captain: जिम्बाब्वे के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारावा को टीम का नया टेस्ट और ODI कप्तान नियुक्त किया गया है। 27 साल के नगारावा क्रेग एर्विन की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट को नगारावा का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि सीनियर खिलाड़ी सिकंदर रजा T20I टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। ये नियुक्तियां हरारे में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की चौथी तिमाही बैठक के बाद की गईं।

क्रेग एर्विन का जताया आभार

जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन टैवेंग्वा मुकुहलानी ने कहा कि नगारावा ने पिछले कुछ साल में खिलाड़ी और लीडर के तौर पर जबरदस्त डेवलेपमेंट दिखाया है। ड्रेसिंग रूम में उनका सम्मान है और उन्होंने सभी फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हमें विश्वास है कि वह टीम को उसके अगले पड़ाव में ले जाने के लिए तैयार है। उन्होंने पूर्व कप्तान क्रेग एर्विन की भी सराहना की और कहा कि कठिन दौर में एर्विन ने पेशेवर रवैये, धैर्य और गरिमा के साथ टीम का नेतृत्व किया। टीम की स्थिरता और प्रगति में उनके योगदान के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट आभारी है।

रिचर्ड नगारावा के आंकड़े शानदार

रिचर्ड नगारावा ने 2017 में डेब्यू के बाद से अब तक जिम्बाब्वे के लिए 11 टेस्ट और 145 लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह जिम्बाब्वे के T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नगारावा ने 90 T20I मैचों में 108 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.30 रहा है। इसके अलावा उनके पास ILT20 (यूएई), लंका प्रीमियर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग जैसी फ्रेंचाइजी लीग्स का अनुभव भी है।

22 साल के ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं और वह शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उपकप्तान बनाए जाने पर मुकुहलानी ने कहा कि ब्रायन को उपकप्तान बनाना उनके क्रिकेटिंग माइंड, परिपक्वता और लंबे समय तक नेतृत्व क्षमता पर हमारे भरोसे को दर्शाता है। वह जिम्बाब्वे क्रिकेट का भविष्य हैं। 

यह भी पढ़ें

बड़ा बदलाव, शुभमन गिल को सेलेक्टर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता; इस खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News