Iran Israel War: इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए हमले के बाद मिडिल ईस्ट के देशों में तनाव बढ़ गया है। इस वॉर की वजह से दुबई एयरपोर्ट काफी प्रभावित हुआ है। वहां से कई उड़ाने रद्द हुई हैं और इसका असर अब भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप पर देखने को मिल रहा है। दरअसल इस वॉर का असर सबसे पहले अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली जिम्बाब्वे की टीम पर देखने को मिला है।
वेस्ट एशिया में एयरस्पेस बंद होने की वजह से जिम्बाब्वे की टीम को हुई देरी
जिम्बाब्वे T20 वर्ल्ड कप में वेस्ट एशिया में एयरस्पेस बंद होने से प्रभावित होने वाली पहली टीम बन गई है। अब रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी मैच के बाद वे अभी कुछ समय के लिए भारत में ही रहेंगे। वेस्ट एशिया में एयरस्पेस बंद होने की वजह से उनके घर लौटने में देरी हुई है। इस बीच टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजर उन्हें और दूसरी टीमों को T20 वर्ल्ड कप में अपना कैंपेन खत्म करने के बाद घर वापस भेजने के लिए दूसरे रास्ते ढूंढ रहे हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद जिम्बाब्वे के कई प्लेयर्स को लौटना था घर
ESPNcricinfo की माने तो जिम्बाब्वे की टीम को बैच में घर लौटना था कुछ खिलाड़ी सोमवार सुबह 4.30 बजे ही निकल गए थे। वहीं बाकी के प्लेयर्स को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद घर के लिए रवाना होना था। सभी प्लेयर्स की बुकिंग एमिरेट्स की फ्लाइट्स में हुई थी, जो उन्हें दिल्ली से दुबई और फिर दुबई से हरारे ले जाती। वेस्ट एशिया में एयरपोर्ट बंद होने की वजह से अब उनके लिए दूसरी एयरलाइंस और रूट्स पर भी विचार किया जा रहा है।
इस मामले को लेकर जब जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमंस से पूछा गया कि क्या उन्हें टीम के ट्रैवल प्लान के बारे में कोई क्लैरिटी मिली है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नहीं, मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना है। जब हमने गेम शुरू किया तो कुछ भी नहीं था। और अब हम सिर्फ गेम पर फोकस कर रहे हैं, इसलिए मैंने तब से कुछ नहीं सुना है।
पाकिस्तान की टीम पहुंच चुकी है घर
पाकिस्तान की टीम ने शनिवार को अपना सुपर-8 स्टेज का आखिरी मैच खेला था। उनकी टीम इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट से कोलंबो से लाहौर लौट आए हैं। शनिवार सुबह, USA और इजराइल ने ईरान के साथ मिसाइल हमले किए, जिससे वेस्ट एशिया के कई देशों के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया, जिससे इस इलाके और इंटरनेशनल लेवल पर हवाई यात्रा में रुकावट आई। इस वजह से कई एयरलाइंस को फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं या रूट बदलने पड़े।
यह भी पढ़ें
IND vs WI: बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलट दिया पूरा खेल, कप्तान सूर्या की चाल से चकराई वेस्टइंडीज की टीम
24 घंटे भी नहीं टिक पाया साहिबजादा फरहान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शिमरन हेटमायर ने किया चकनाचूर
Latest Cricket News