1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 24 घंटे भी नहीं टिक पाया साहिबजादा फरहान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शिमरन हेटमायर ने किया चकनाचूर

24 घंटे भी नहीं टिक पाया साहिबजादा फरहान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शिमरन हेटमायर ने किया चकनाचूर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 01, 2026 08:36 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 08:38 pm IST

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है।

Shimron hetmeyer & sahibzada farhan- India TV Hindi
शिमरन हेटमायर & साहिबजादा फरहान Image Source : AP

Shimron Hetmyer World Record: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 27 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। इन दो छक्कों के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड हो गया है। वह इस वर्ल्ड कप में 19 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ा है।

हेटमायर ने तोड़ा साहिबजादा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 28 फरवरी को खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की पारी के दौरान 9 चौके और पांच छक्के लगाए थे। फरहान इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगा चुके हैं। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही शिमरन हेटमायर ने इस रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। हेटमायर ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 19 सिक्स लगाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही निकोलस पूरन का नाम है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 17 सिक्स लगाए थे। इन सभी प्लेयर्स को अब हेटमायर ने पीछे छोड़ दिया है।

वरुण चक्रवर्ती ने लुटाए काफी रन

इस मैच में वेस्टइंडीज को पहला झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। वरुण ने इस मैच में सबसे पहले विंडीज के कप्तान शाई होप का विकेट लिया। होप इस मुकाबले में 33 बॉल में 32 रन बनाए। उनके अलावा रोस्टन चेज ने 40, हेटमायर ने 27 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 14 रन बनाए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन इसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। अब देखना ये होगा कि वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद कितना बड़ा स्कोर बना पाती है। चक्रवर्ती ने इस मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 40 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

बुमराह ने हेटमायर को भेजा पवेलियन

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। टी20 क्रिकेट में बुमराह ने 9वीं बार हेटमायर को आउट किया है। टी20 फॉर्मेट में बुमराह के सामने हेटमायर का बल्ला नहीं चलता है। विंडीज बल्लेबाज इस गेंदबाज के सामने 8 पारियों में 3 की औसत और सिर्फ 71 की स्ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं। ऐसे में हेटमायर का आउट होना टीम इंडिया के लिए किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है। बुमराह ने एक ही ओवर में हेटमायर और चेज दोनों को पवेलियन भेज दिया।

यह भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में, पाकिस्तानी प्लेयर के पास बड़ा मौका, अगले मैच में बनाने होंगे इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल