IPL 2020, DC vs KXIP : पंजाब के खिलाफ शून्य पर आउट होकर रैना के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके धवन
IPL 2020, DC vs KXIP : पंजाब के खिलाफ शून्य पर आउट होकर रैना के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके धवन
IANS
Published : Sep 21, 2020 03:20 pm IST, Updated : Sep 21, 2020 06:14 pm IST
धवन ने अभी तक आईपीएल में 159 मैचों में 37 अर्धशतक मारे हैं और उन्हें रैना के 38 अर्धशतकों की बराबरी के लिए सिर्फ एक और अर्धशतक की जरूरत है।
Image Source : GETTY IMAGESShikhar Dhawan
दुबई| दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में सुरेश रैना के रिकार्ड की बराबरी करने का मौका गंवा दिया। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन के बीच रविवार को खेले गए मैच के के दौरान धवन खाता खोले बगैर आउट हो गए।
धवन ने अभी तक आईपीएल में 159 मैचों में 37 अर्धशतक मारे हैं और उन्हें रैना के 38 अर्धशतकों की बराबरी के लिए सिर्फ एक और अर्धशतक की जरूरत है। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
यह मैच हालांकि रोमांच से भरपूर रहा। दिल्ली ने मार्कस स्टोइनिस के 21 गेंदों पर 53 रनों की मदद से 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। पंजाब भी 20 ओवरों में इतने ही रन बना सकी और मैच सुपर ओवर में गया।