SRH vs RCB live match score Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore cricket score ball by ball updates from Dubai
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी की टीम ने सीजन-13 में विजयी शुरुआत की है। इससे पहले आरसीबी को पिछले तीन सीजन से टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हाल मिलती रही थी।इससे पहले हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
इस स्कोर के जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप (विकेटकीपर), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।
सनराइजरस हैदराबाद - डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, मिशेल मार्श, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
RCB 163/5 (20.0)
SRH 153/9 (19.4)