A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में दी मात, ODI इतिहास में पहली बार हुआ ये बड़ा कारनामा

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में दी मात, ODI इतिहास में पहली बार हुआ ये बड़ा कारनामा

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 3 नवंबर को खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जबरदस्त संयोग और दिलचस्प रिकॉर्ड देखने को मिला है। 

<p>जिम्बाब्वे ने...- India TV Hindi
Image Source : ZIMBABWE CRICKET जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में दी मात, ODI इतिहास में पहली बार हुआ ये बड़ा कारनामा 

एक तरफ जहां संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में क्रिकेट को रोमांच अपने चरम पर है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 3 नवंबर को खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जबरदस्त संयोग और दिलचस्प रिकॉर्ड देखने को मिला है। 

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 276 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी बाबर आजम के 125 रनों की बदौलत 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 276 रनों का स्कोर ही बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने पर मैच सुपर ओवर में चला गया और आखिरकार जिम्बाब्वे की टीम सुपर ओवर में जीत हासिल करने में कामयाब रही।

VIDEO : क्रिकेट में हेलमेट को अनिवॉर्य किए जाने को लेकर सचिन ने फिर दिया बड़ा बयान

इस मैच में जहां दोनों टीमों की ओर से एक-एक बल्लेबाज ने शतक जड़ा। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद हसनेन और जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी 5-5 विकेट चटकाने में सफल रहे। इस तरह वन डे इतिहास में पहली बार देखने को मिला जब एक ही मैच में दोनों टीमों की ओर से शतक लगे और दो गेंदबाजों ने 5-5 विकेट अपने नाम किए।

जिम्बाब्वे की टीम भले ही तीसरा मैच जीतने में सफल रही लेकिन सीरीज पर कब्जा 2-1 से मेजबान पाकिस्तान ने किया। यह सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा थी जिससे पाकिस्तान ने दो जीत से 20 जबकि जिंबाब्वे ने एक जीत से 10 अंक हासिल किए।