1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. VIDEO : क्रिकेट में हेलमेट को अनिवॉर्य किए जाने को लेकर सचिन ने फिर दिया बड़ा बयान

VIDEO : क्रिकेट में हेलमेट को अनिवॉर्य किए जाने को लेकर सचिन ने फिर दिया बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 03, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 10:13 pm IST

भारत के महान सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और खिलाड़ियों के लिए हेलमेट को अनिवार्य किए जाने की मांग की है।

VIDEO : क्रिकेट में हेलमेट...- India TV Hindi
VIDEO : क्रिकेट में हेलमेट को अनिवॉर्य किए जाने को लेकर सचिन ने फिर दिया बड़ा बयान Image Source : PTI

भारत के महान सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और खिलाड़ियों के लिए हेलमेट को अनिवार्य किए जाने की मांग की है। दरअसल, सचिन ने IPL 2020 के 56वें मुकाबले का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक तेज थ्रो धवल कुलकर्णी के हेलमेट पर लगती नजर आ रही है। सचिन ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हेलमेट क्यों अनिवार्य किया जाना चाहिए, इसका एक और उदाहरण। भगवान का शुक्र है मेरे दोस्त धवल कुलकर्णी ने हेलमेट पहना हुआ था।"

एक ही दिन के भीतर ये दूसरी बार है जब सचिन ने ट्वीट करते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए हेलमेट को अनिवार्य किए जाने की मांग की। सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पेशेवर स्तर पर कोई भी बल्लेबाज बिना हेलमेट के विकेट पर ना जाए। 

सचिन ने ट्वीट करके आईपीएल के 13वें सीजन में 24 अक्टूबर को हुई एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि बल्लेबाजों को किसी भी हाल में बिना हेलमेट के मैदान में ना उतरने दिया जाए।

सचिन ने जिस मैच का जिक्र किया है, वह किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था और इस मैच के दौरान विजय शंकर के चेहरे पर पंजाब के फील्डर निकोलस पूरन के एक थ्रो पर गेंद लगी थी। वह रन लेने के लिए दौड़ रहे थे और हलमेट में नहीं थे।

सचिन ने इस घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "खेल तेज हो रहा है और सुरक्षित भी। हाल ही में मैंने एक घटना देखी, जो काफी दर्दनाक थी। चाहें वो स्पिनर हो या पेसर, बल्लेबाजों को बिना हेलमेट के विकेट पर ना उतरने दिया जाए।"

(With IANS inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल