1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs RR : जब जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में आया नीता अंबानी का फोन तो कैसा था माहौल, देखें Video

MI vs RR : जब जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में आया नीता अंबानी का फोन तो कैसा था माहौल, देखें Video

मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी कोरोना महामारी के कारण युएई के स्टेडियम ने तो नजर नहीं आ रही हैं लेकिन खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए वो मौके नहीं गंवा रही है।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Image Source : INSTA- @MUMBAIINDIANS Mumbai Indians

कोरोना महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में आज 20 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमे मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 136 रन बना कर ऑल आउट हो गई। इस तरह मुंबई ने 57 रनों से मैच अपने नाम किया। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 79 रन सूर्य कुमार यादव ने तो सबसे ज्यादा 4 विकेट बुमराह ने लिए। हलांकि राजस्थान की तरफ से 70 रन जोस बटलर ने भी बनाए। 

ऐसे में मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी कोरोना महामारी के कारण युएई के स्टेडियम ने तो नजर नहीं आ रही हैं लेकिन खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए वो मौके नहीं गंवा रही है। उन्होंने फोन करके ना सिर्फ टीम का हौसल बढाया बल्कि जीत के बाद इस तरह फोन करके उन्होंने जबरदस्त चीयर भी किया। मैच जीतने के बाद जब टीम ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो उन्होंने फ़ोन के जरिये पोलार्ड और अनुकूल रॉय से बात की। दरअसल इस मैच में एक खिलाड़ी की जगह फील्डिंग कर रहे अनुकूल ने बेहतरीन कैच पकड़ा था। जिस पर उन्होंने अनुकूल रॉय से पूछा कि कैच लपककर उन्हें कैसा लगा। इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि नीता अंबानी के साथ खिलाड़ी भी जोर-जोर से 'मुंबई इंडियंस' चिल्लाते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें - MI vs RR : हार्दिक को डाली बीमर, सूर्या को बाउंसर से किया चोटिल फिर आर्चर को कुछ इस अंदाज में मिला करारा जवाब

इस तरह 5 साल बाद ना सिर्फ आईपीएल में मुंबई ने राजस्थान को हराया बल्कि अंकतालिका में टॉप भी किया। लगातार तीन जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अब 6 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर अंकतालिका में टॉप पर आ गई हैं। जबकि राजस्थान अपने 5 मैचों में 3 हार और 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर 7वें स्थान पर खिसक गई है।