आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टन चोटिल हो गए हैं। लियाम लंकाशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते हैं और एक काउंटी मैच में ही फील्डिंग के दौरान उनके कंधे पर चोट लग गई थी।
इस चोट के कारण उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका देना पड़ा था। लियाम से पहले जोफ्रा आर्चर के बारे में भी खबर आई थी कि वे इंजरी के बार आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले नहीं खेलेंगे। वहीं, जोस बटलर भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण अपने घर पर रहेंगे।
साथ ही बेन स्टोक्स की क्रिकेट में वापसी की कोई खबर सामने नहीं आई है। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भी नाम वापस ले लिया था। लियाम लिविंगस्टन की इंजरी से फ्रेंचाइजी को झटका लगा होगा।
लंकाशायर क्रिकेट ने ट्वीट कर लियाम की इंजरी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग करते वक्त लियाम के कंधे पर चोट लग गई थी। उनकी जगह पर रिचर्ड ग्लीसन को मौका दिया गया। गौरतलब है कि लियाम ने द हंड्रेड में कमाल का फॉर्म दिखाया था।
राजस्थान रॉयल्स ने एंड्रियू टाई की जहग तब्रैज शमसी को रिप्लेसमेंट बताया था। वहीं, जोफ्रा की जगह ग्लेन फिलिप्स को टीम में रखा है। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने देशों में टी-20 स्टार हैं।
राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आईपीएल 2021 अंकतालिका पर पांचवें स्थान पर है। टीम ने सात में से तीन मैच जीते हैं और चार हारे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीता है। उन्होंनें पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवाया था।
ओली रॉबिंसन! भविष्य का सुनहरा सितारा
आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में उनको अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है।