कोरोना के कहर की वजह से बीएआई ने अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट स्थगित किए
कोरोना के कहर की वजह से बीएआई ने अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट स्थगित किए
IANS
Published : Apr 05, 2021 10:27 pm IST, Updated : Apr 05, 2021 10:27 pm IST
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश भर में होने वाले अपने सभी घरेलू आयोजनों को स्थगित कर दिया है।
Image Source : TWITTER/@BAI_MEDIABAI postponed all its domestic tournaments due to Corona's havoc
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश भर में होने वाले अपने सभी घरेलू आयोजनों को स्थगित कर दिया है। बीएआई महासचिव अजय कुमनार सिंघानिया ने सोमवार को एक बयान जारी इसकी पुष्टि की।
बयान में कहा गया है कि बीएआई भारत भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी घरेलू टूर्नामेंट को स्थगित करने का निर्णय लेने के लिए मजबूर है।
सिंघानिया के मुताबिक घरेलू आयोजनों के लिए 2000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। घरेलू टूर्नामेंट्स का आयोजन बेंगलुरू और हैदराबाद में होना था लेकिन इन सभी जगहों पर कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण संघ ने सभी राज्य संघों और हितधारकों से बात करते हुए अखिल भारतीय रैंकिंग आयोजनों पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला किया है।