FA Cup : एवर्टन को 2-0 से हराकर मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
FA Cup : एवर्टन को 2-0 से हराकर मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
IANS
Published : Mar 21, 2021 12:54 pm IST, Updated : Mar 21, 2021 12:54 pm IST
अंतिम छह मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने एटर्वन को 2-0 से हराकर एफए कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
Image Source : GETTYManchester City Team
लंदन| अंतिम छह मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने एटर्वन को 2-0 से हराकर एफए कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में जीत दर्ज कर मैनचेस्टर सिटी ने इस सीजन में अपना चौथा खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
पे गार्डियोला के लिए इल्की गुंडोगन ने 84वें और केविन डी ब्रुयन ने इंजुरी टाइम में गोल किए। इस जीत के बाद सिटी ने अब टॉप पर 14 स्थानों का फासला बना लिया है। टीम अब काराबाओ कप के फाइनल में टॉटेनहम हॉटस्पर से भिड़ेगी।