1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर ट्रेवर चेरी का हुआ निधन

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर ट्रेवर चेरी का हुआ निधन

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर ट्रेवर चेरी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे।

Trevor Cherry- India TV Hindi
Image Source : GETTY Trevor Cherry

लंदन| इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर ट्रेवर चेरी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। चेरी के पूर्व क्लब लीड्स ने उनके निधन की जानकारी दी है। वह 1970 में क्लब से जुड़े थे और उन्होंने 1973-74 सीजन में शीर्ष खिताब जीता था।

लीड्स क्लब ने एक बयान में कहा, "लीड्स युनाइटेड क्लब के दिग्गज ट्रेवर चेरी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध है और क्लब उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। डिफेंडर ने क्लब के लिए 1972 से 1982 तक 486 मैच खेले थे।"

ये भी पढ़ें : भारतीय फुटबॉल के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी चुन्नी गोस्वामी का हुआ निधन

चेरी ने इंग्लैंड टीम के लिए 27 मैच खेले थे और उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए एक बार कप्तानी भी की थी। लीड्स के अलावा चेरी हडर्सफील्ड क्लब के लिए भी खेले थे, जोकि उनका पहला क्लब था। उनके पहले क्लब ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।