फ्रेंच लीग : किलियन एम्बाप्पे के दो गोल से जीती पीएसजी
फ्रेंच लीग : किलियन एम्बाप्पे के दो गोल से जीती पीएसजी
IANS
Published : Jan 23, 2021 03:45 pm IST, Updated : Jan 23, 2021 03:45 pm IST
मोंटेपेलिएर के गोलकीपर जोनास ओमलिन को 19वें मिनट में रेड कार्ड मिला जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। 34वें मिनट में एम्बाप्पे ने एंजेल डी मरिया के पास पर पहला गोल किया।
Image Source : GETTY IMAGESFrench League: PSG won by two goals from Kylian Mbappe
पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच लीग-1 में खेले गए मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने वाली मोंटेपेलिएर को 4-0 से हरा दिया। पीएसजी के लिए किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किए। नेमार ने एक गोल किया जबकि माउरो इकार्डी ने भी एक गोल किया।
मोंटेपेलिएर के गोलकीपर जोनास ओमलिन को 19वें मिनट में रेड कार्ड मिला जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। 34वें मिनट में एम्बाप्पे ने एंजेल डी मरिया के पास पर पहला गोल किया।
पहले हाफ का अंत पीएसजी ने 1-0 के स्कोर के साथ ही किया। दूसरे हाफ में पीएसजी ने फिर तीन गोल और किए। 60वें मिनट में नेमार ने एम्बाप्पे की मदद से पीएसजी के लिए दूसरा गोल किया। अगले मिनट में इकार्डी ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।