1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जीको ने कहा, ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का मौका ब्राजील के पास

जीको ने कहा, ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का मौका ब्राजील के पास

ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी जीको का कहना है कि उनके देश की टीम के पास इस साल ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का स्वर्णिम मौका है।

Gecko- India TV Hindi
Gecko

पणजी: ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी जीको का कहना है कि उनके देश की टीम के पास इस साल ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का स्वर्णिम मौका है। जीको का मानना है कि ब्राजील के पास शानदार व्यक्तिगत प्रतिभा है और उसे अब सिर्फ एक इकाई में खेलकर ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का प्रयास करना होगा।

इसे भी पढ़े:-

जीको ने कहा, "हमारे जीतने के अच्छे आसार हैं, क्योंकि हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं। अब हमें सिर्फ एक इकाई के तौर पर खेलते हुए स्वर्ण तक पहुंचना है। यह हालांकि एक चुनौती है क्योंकि खिलाड़ियों ने एक साथ बहुत कम खेला है।"