1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भौंकने वालों की परवाह नहीं करता, सिर्फ टेनिस खेलता हूं: लिएंडर पेस

भौंकने वालों की परवाह नहीं करता, सिर्फ टेनिस खेलता हूं: लिएंडर पेस

टेनिस के खेल में शानदार उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद विवाद लिएंडर पेस के जीवन का हिस्सा रहे हैं। इस बारे में स्टार खिलाड़ी ने कहा कि यह उनसे जलने वाले कुछ प्रतिद्वंद्वियों के झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं है।

Leander Paes. Photograph: PTI- India TV Hindi
Leander Paes. Photograph: PTI

नई दिल्ली: टेनिस के खेल में शानदार उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद विवाद लिएंडर पेस के जीवन का हिस्सा रहे हैं। इस बारे में स्टार खिलाड़ी ने कहा कि यह उनसे जलने वाले कुछ प्रतिद्वंद्वियों के झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं है। ओलंपिक हो, एशियाई खेल या डेविस कप, पेस जब भी बड़े मंच पर भारतीय टीम से खेलते हैं तो खुद को विवादों से घिरा पाते हैं। पेस ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते या कहते हैं क्योंकि वह इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखने में व्यस्त हैं जिसे कोई नहीं बदल सकता। पेस ने यह भी कहा कि मैं भौंकने वालों की चिंता नहीं करता, बस अपना खेल खेलता हूं।

स्पेन के खिलाफ खत्म हुए डेविस कप मुकाबले के दौरान एक इंटरव्यू में पेस ने कहा, ‘करियर से इस हिस्से में मेरे अधिकांश प्रतिद्वंद्वी मुझसे काफी जलते हैं। वे शायद नहीं समझ पाएं कि 18 ग्रैंडस्लैम जीतने और 7 ओलंपिक खेलने के लिए क्या करना पड़ता है। कुछ प्रतिस्पर्धियों को अगर आप 10 जन्म भी दोगे तो वह इसे हासिल नहीं कर पाएंगे। कड़ी मेहनत करने की जगह वह मुझे गिराना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पर्दे के पीछे से गलत काम करके मेरा नाम खराब करना चाहते हैं जिससे कि लोगों का नजरिया बने की लिएंडर बुरा व्यक्ति है। नाम कमाने में पूरी जिंदगी बीत जाती है और इसे खत्म करने में सिर्फ एक सेकंड लगता है।’

आगे पेस के कुछ और सनसनीखेज बयान हैं, जिन्हें पढ़कर आप इस खिलाड़ी को बेहतर समझ पाएंगे। पेस ने और क्या कहा, जानने के लिए चलते हैं अगले पेज पर...