पेस को अपने निजी जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वह हाल में अपनी बेटी की कस्टडी को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे और उनके रिश्ते टूटने के मामले भी मीडिया की सुर्खियां बने। पेस से जब यह पूछा गया कि वह पेशेवर जीवन की तरह निजी जीवन में सफल नहीं रहे तो उन्होंने कहा, ‘मैं निजी जीवन में बेहद सफल रहा लेकिन कुछ ऐसे लोग थे जो लालची थे। कभी कभी आपको कड़ा होना होता है विशेषकर भारत में। लोग आपकी सौम्यता का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। मैं सीख रहा हूं कि जीवन में कुछ लोगों के साथ आपको कठोर होना पड़ता है। मेरा मन साफ है।’