1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत की U-16 टीम ने दोस्ताना फुटबॉल मैच में यूएई को 1-0 से हराया

भारत की U-16 टीम ने दोस्ताना फुटबॉल मैच में यूएई को 1-0 से हराया

भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने एक दोस्ताना मैच में यूएई को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल सोहैल ने किया। 

Football- India TV Hindi
Image Source : GETTY Football

नई दिल्ली| भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने एक दोस्ताना मैच में यूएई को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल सोहैल ने किया। यह गोल 79वें मिनट में हुआ और इसमें ताएसन सिंह का एसिस्ट रहा। सोहैल ने ताएसेन के क्रास पर यह गोल किया।

रविवार को हुए इस मैच में सोहैल सुपर-सब के तौर पर मैदान पर उतरे थे। सोहैल ने अपने इस गोल को अपने साथियों को समर्पित किया। वह भारत के लिए पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर बोले साहा, 'पंत के होने से नहीं पड़ता कोई फर्क'

भारत के मुख्य कोच फर्नाडिस ने इस जीत पर खुशी जताई और कहा कि उनकी टीम ने यूएई से पिछले मैच में मिली हार से उबरते हुए यह शानदार जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- थिरिमाने ने टेस्ट क्रिकेट में किया ऐसा कारनामा जो पहले कभी श्रीलंका का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका