चोटिल नेमार 4 सप्ताह तक बाहर, बार्सिलोना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच
चोटिल नेमार 4 सप्ताह तक बाहर, बार्सिलोना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच
IANS
Published : Feb 12, 2021 07:21 pm IST, Updated : Feb 12, 2021 07:21 pm IST
चोटिल होने के कारण नेमार चैंपियन्स लीग के राउंड 16 के पहले चरण के मुकाबले में बार्सिलोना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।
Image Source : GETTY IMAGESInjured Neymar out for 4 weeks, will not play match against Barcelona
पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी नेमार चोटिल होने के कारण चार सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। चोटिल होने के कारण नेमार चैंपियन्स लीग के राउंड 16 के पहले चरण के मुकाबले में बार्सिलोना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।
नेमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लिखा, "दर्द के कारण एक बार फिर मैं कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहूंगा। मैं कुछ समय के लिए फुटबॉल नहीं खेल पाऊंगा जिसे मैं जीवन में सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।"