1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IAAF के फैसले का सम्मान करती है IOC

IAAF के फैसले का सम्मान करती है IOC

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) ने शनिवार को कहा है कि वह रूस पर प्रतिंबध लगाने के अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) के फैसले का स्वागत करती है।

ioc chairman t bach- India TV Hindi
ioc chairman t bach

जेनेवा: अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) ने शनिवार को कहा है कि वह रूस पर प्रतिंबध लगाने के अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) के फैसले का स्वागत करती है।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) ने रूस को डोपिंग के चलते रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने से निलंबति कर दिया है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, आईओसी डोपिंग के खिलाफ आईएएएफ के फैसले का स्वागत और समर्थन करती है। यह आईओसी की डोपिंग के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के समान है। आईओसी ने आईएएएफ परिषद के फैसले और आईएएएफ की टास्क फोर्स की रिपोर्ट पर ध्यान दिया है। आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने शनिवार को फोन पर कहा कि वह आईएएएफ के फैसले का सम्मान करते हैं।"

ये भी पढ़ें-

आईएएएफ ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर रशियन एथलेटिक्स महासंघ पर अपनी सदस्यता से प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। जिसका मतलब है कि रूस के खिलाड़ी किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

ऐसी अटकलें थीं कि आईओसी आईएएएफ के फैसले को बदल सकती है, लेकिन उसने कहा है कि ओलम्पिक या किसी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी की योग्यता का मामला अंतर्राष्ट्रीय संघ का है।

आईओसी अगले मंगलवार को स्विट्जरलैंड के लुसाने में एक आपातकालीन बैठक बुलाने जा रही है जिसमें खेलों में योग्यता के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।