1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिव, मनदीप सहित चार भारतीय मुक्केबाजों को आईओसी ओलंपिक स्कालरशिप

शिव, मनदीप सहित चार भारतीय मुक्केबाजों को आईओसी ओलंपिक स्कालरशिप

 Written By: PTI
 Published : Dec 15, 2015 05:38 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 05:38 pm IST

नयी दिल्ली: विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (56 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा (69 किग्रा) सहित भारत के चार मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्कालरशिप

4 Indian boxers including Shiva, get IOC Olympic Scholarship- India TV Hindi
4 Indian boxers including Shiva, get IOC Olympic Scholarship

नयी दिल्ली: विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (56 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा (69 किग्रा) सहित भारत के चार मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्कालरशिप के लिए चुना है।

भारतीय ओलंपिक संघ की सिफारिश की सिफारिश पर आईओसी ने गौरव बिधुड़ी (52 किग्रा) और सुमित सांगवान (69 किग्रा) को भी चुना है। बिधुड़ी ने विश्व मुक्केबाजी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित किया है और उन्हें लगातार दूसरी बार इस सीरीज में खेलने का मौका मिल रहा है। इस साल उन्होंने आगामी सत्र के लिए यूएसए नाकआउट फ्रेंचाइज़ी के साथ करार किया है।

सुमित ने 2010 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के अलावा 2012 लंदन ओलंपिक से पहले एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक जीता था। मुक्केबाजों को अगले साल अगस्त तक प्रत्येक महीने 800 डालर की राशि मिलेगी बशर्ते वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करें। इसके अलावा ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए परिवाहन लागत के तौर पर अतिरिक्त पांच हजार डालर भी दिए जाएंगे।

जांगड़ा ने कहा ,मैं यह स्कालरशिप हासिल करके काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि फिलहाल किसी भी तरह का सहयोग महत्वपूर्ण है। आईओसी से इस तरह की मान्यता मिलना मनोबल बढ़ाने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत