ISL-7 : चेन्नइयन एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया
ISL-7 : चेन्नइयन एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया
Bhasha
Published : Jan 13, 2021 10:48 pm IST, Updated : Jan 13, 2021 10:48 pm IST
गोंजालवेस ने छह मिनट के अंदर दो गोल करके चेन्नइयन को आगे कर दिया था। उन्होंने पहला गोल 15वें मिनट में किया और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।
Image Source : TWITTER/CHENNAYIN FCISL-7: Chennaiyin FC beat Odisha FC 2-1
बोम्बोलिम। इस्माइल गोंजालवेस के दो गोल की मदद से दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी ने बुधवार को ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता की अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।
गोंजालवेस ने छह मिनट के अंदर दो गोल करके चेन्नइयन को आगे कर दिया था। उन्होंने पहला गोल 15वें मिनट में किया और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।