1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा अमेरिका के लिए मेसी अर्जेटीना टीम में

कोपा अमेरिका के लिए मेसी अर्जेटीना टीम में

मेसी के अलावा हेबेइ के इजेक्वेल लावेजी को टीम में शमिल किया गया है। बार्सिलोना की जूनियर टीम के कार्लोस तेवेज को जगह नहीं मिली है।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi

ब्यूनसः अर्जेंटीना फुटबाल टीम के कोच जेराडरे मार्टिनो ने कोपा अमेरीका टूर्नामेंट के 100वें संस्करण के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को जगह मिली है। टूर्नामेंट तीन जून से 26 जून तक अमेरिका में खेल जाएगा।

मेसी के अलावा हेबेइ के इजेक्वेल लावेजी को टीम में शमिल किया गया है। बार्सिलोना की जूनियर टीम के कार्लोस तेवेज को जगह नहीं मिली है। मार्टिनो ने इटली के क्लब नापोली के लिए इटेलियन लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले गोंजालो हिग्युएन और मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले सर्गियो एग्वेरो को तेवेज की जगह टीम में चुना है।

इसे बी पढ़ेः टैक्स हैवन में नामचीनों ने छुपायी बेशुमार दौलत, 500 भारतीय भी शामिल

विक्टर कुएस्टा को पहली बार टीम में जगह दी गई है। 1993 से खिताब न जीतने वाली अर्जेटीना को ग्रुप डी में बोलीविया, पनामा, चिली के साथ रखा गया है। टीम का पहला मैच जून छह को सैन फ्रांसिस्को में होगा।