1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2016: जर्मनी के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं मुलर

यूरो 2016: जर्मनी के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं मुलर

जर्मनी के फारवर्ड थॉमस मुलर ने कहा कि जर्मनी टीम में आत्मविश्वास की कमी साफ तौर पर देखी जा सकती है। टीम को अभी और आत्मविश्वास की जरूरत है।

thomas muller- India TV Hindi
thomas muller

मार्सेली: जर्मनी के फारवर्ड थॉमस मुलर ने कहा कि जर्मनी टीम में आत्मविश्वास की कमी साफ तौर पर देखी जा सकती है। टीम को अभी और आत्मविश्वास की जरूरत है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि पेरिस में जारी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में दर्शक भी जर्मन टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

टूर्नामेंट के ग्रुप-सी में जर्मनी ने दो मुकाबले खेले हैं। जिसमें पहले मुकाबले में उसने यूक्रेन को 2-0 से हराया, वहीं दूसरा मुकाबला पोलैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ रहा था।

ये भी पढ़ें-

समाचार एजेंसी के अनुसार, एवियान शहर में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में बायर्न म्यूनिख के फारवर्ड ने कहा कि जर्मनी को चारों ओर से प्रशंसा तभी मिलेगी, जब वह बड़े गोल अंतर से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा जैसे 2014 विश्व कप सेमीफाइनल में ब्राजील के खिलाफ 7-1 से जीत मिली थी, हमें कुछ वैसा ही प्रदर्शन करना होगा।

मुलर ने यह स्वीकार किया है कि वह यूरो में टीम के लिए अब तक कोई भी गोल न कर पाने से खुश नहीं हैं।

जर्मनी का अगला मुकाबला मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड से होगा।